{"_id":"6a8ab992ffef5738880f72c0","slug":"several-villages-surrounded-by-flood-water-in-budaun-2026-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदायूं में बाढ़ की तबाही: कई गांव पानी से घिरे, सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समाई, खुद अपने घर तोड़ रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में बाढ़ की तबाही: कई गांव पानी से घिरे, सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समाई, खुद अपने घर तोड़ रहे ग्रामीण
बदायूं के उसहैत क्षेत्र में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कदमनगला समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। वहीं कटान से भारी तबाही हुई है। सैकड़ों बीघा जमीन के साथ कई घर नदी में कट चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 9
उसहैत इलाक में बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बदायूं जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा नदी ने उसहैत क्षेत्र के गांव कदमनगला में तबाही मचानी शुरू कर दी है। स्कूल, मेंथा प्लांट का भंडार गृह, छह कच्चे मकान गंगा में समाने के बाद शनिवार को गांव में पानी आ गया। इससे ग्रामीणों में हाहाकार मचा है। गांव में रह रहे परिवारों के सामने रोटी बनाने के साथ जानवरों को चारा खिलाने तक का संकट पैदा हो गया है। बता दें कि बीते एक माह से कदमनगला लगातार कटान का सामना कर रहा था। आधा गांव नदी में कट चुका है। चार सौ बीघा खेती गंगा में समा चुकी है। दूसरी तरफ गंगा का पानी गांव में आ चुका है। कच्चे मकानों के अंदर पानी पहुंच गया है। रविवार को भुनडी ग्राम के पास बने तटबंध के निकट भी कटान शुरू हो गया। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
2 of 9
झोपड़ियों में भरा पानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाढ़ में बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें
दातागंज तहसील क्षेत्र की सिथौली खाम ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांव कदमनगला में 21 कच्चे-पक्के मकान हैं। इनमें 55 लोग रहते थे। इनमें से 25 लोग अपनी रिश्तेदारियों में चले गए। अभी 30 लोग गांव में रह रहे हैं। 150 जानवर भी गांव में हैं। बाढ़ का पानी आने के बाद ग्रामीणों के सामने कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं। 24 घंटे में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसका सीधा असर बाढ़ प्रभावित गांवों में हुआ है।
3 of 9
पानी में टहनी खींचकर ले जाता ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भुनडी गांव के निकट अब तक लगभग 200 बीघा खेती की जमीन गंगा में समा चुकी है। रामसिंह, श्यामसिंह, लोकपाल, राजबहादुर, जगपाल समेत कई किसानों के खेत नदी में कट गए हैं। किसानों ने इन खेतों में धान की रोपाई कर रखी थी। लगातार कटान जारी है। कई किसानों ने खेतों में यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए थे। वह आज अपने खेतों से पेड़ काट कर तटबंध के किनारे डाल रहे हैं ताकि कटान को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
सड़क पर खड़े ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बताया कि गांव तटबंध के अंदर है। तटबंध को खतरा नहीं है। गांव के अंदर पानी आने की कोई संभावना नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारी और बाढ़ खंड के अधिकारी मौके का मुआयना कर चुके हैं। अभी तक किसी ने कोई राहत की घोषणा नहीं की है। समाजसेवी शैलेश पाठक ने यहां ग्रामीणों को अपनी ओर से राहत सामग्री वितरित की है।
विज्ञापन
5 of 9
कटान के डर से खुद अपने घर तोड़ रहे ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुद अपने घर तोड़ रहे ग्रामीण
गांव कदमनगला में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। यहां के अधिकांश लोग गांव छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं। गांव के अमित कुमार ने बताया कि गांव में उनका घर लगभग 300 वर्ग गज में बना हुआ था, जिसमें कुल पांच परिवार रहते थे। एक मंजिल मकान था जिसके टूटने से लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ है। कटान के डर से ग्रामीण खुद ही अपने घर तोड़ रहे हैं ताकि ईंट व अन्य सामान बचाया जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।