{"_id":"6a8bc4969fd0b6d6ff03c539","slug":"meerut-sheeba-murder-case-killed-in-car-and-then-crushing-her-head-with-a-brick-2026-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शीबा हत्याकांड: चलती कार में दबाया गला, सांस चलते देख ईंट से कुचलकर मारा; दूसरी पत्नी की हत्या की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीबा हत्याकांड: चलती कार में दबाया गला, सांस चलते देख ईंट से कुचलकर मारा; दूसरी पत्नी की हत्या की पूरी कहानी
मेरठ के सरधना में 19 अगस्त को हुए शीबा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पांच बेटियों के पिता कंकरखेड़ा के सादिक ने शीबा को गुमराह कर बेटे की चाहत में दूसरी शादी की थी। बेटा होने के बाद आरोपी उसे मार डाला।
विज्ञापन
1 of 13
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ के शीबा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पांच बेटियों का पिता होने के बावजूद बेटे की चाहत में शादी कर दूसरी पत्नी शीबा (26) की हत्या करने के आरोपी सादिक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सादिक कार चला रहा था। कार में पीछे बैठी शीबा का गला उसकी सास वसीला, सादिक की पहली पत्नी आसिया ने दबाया था।
अधमरी हालत में गन्ने के खेत में फेंकने पर उन्होंने उसकी सांस चलती देखी तो सादिक, उसके भाइयों, वसीला व आसिया ने ईंट से सिर और चेहरा कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी। रविवार को ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस सादिक के भाई आबिद की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
2 of 13
शीबा हत्याकांड, सरधना मेरठ
- फोटो : संवाद
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि भावनपुर के सियाल गांव निवासी शीबा की शादी वर्ष 2019 में कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर लाला निवासी शाहरुख के साथ हुई थी। दोनों के पांच साल की बेटी नविया है।
3 of 13
शीबा हत्याकांड, सरधना मेरठ
- फोटो : संवाद
शाहरुख कुछ समय के लिए गाजियाबाद की सीमेंट फैक्टरी में काम करने गया था। इसी दौरान शीबा की मुलाकात गांव के ही सादिक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। सादिक पहले से शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी आसिया से पांच बेटियां हैं।
आसिया और सादिक में होता था विवाद
आसिया के बेटा न होने के कारण सादिक ने शीबा से शादी की थी। बेटा होने के बाद आसिया को उसकी सास वसीला ताने देने लगी थी। इस बात पर आसिया और सादिक में विवाद होता था। इधर, शीबा अपनी पहले पति की बेटी नविया को भी अपने साथ रखना चाहती थी। इसके चलते सादिक और उसके परिजनों ने शीबा के 18 माह के बेटे को अपने पास रखने और शीबा की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
5 of 13
शीबा हत्याकांड, सरधना मेरठ
- फोटो : संवाद
शीबा की कॉल से खुला हत्या का राज
19 अगस्त को सादिक अपने परिवार के सदस्यों के साथ शीबा को जबरन कार में लेकर निकला था। रास्ते में शीबा ने अपने भाई जुनैद को कॉल कर बताया था कि उसे जबरन कार में ले जाया जा रहा है और सादिक उसे देहरादून ले जाने की बात कह रहा है। इसके बाद कार में विवाद हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।