फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Clash between undertrials in Central Jail, one seriously injured

Amritsar News: केंद्रीय जेल में हवालातियों में झड़प, एक गंभीर

Fri, 21 Aug 2026 07:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 21 Aug 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Clash between undertrials in Central Jail, one seriously injured
केन्द्री जेल गोइंदवाल का बाहरी दृश्य ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खडूर साहिब। केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में हवालातियों के बीच हुई झड़प में एक हवालाती गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में करीब सात हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह घटना सुबह करीब 10 बजे सामने आई। आधा दर्जन से अधिक हवालातियों ने गुरप्रीत सिंह निवासी गांव मुगल चक्क पर पहले मौखिक कटाक्ष किए। इसके बाद गुरप्रीत सिंह की बुरी तरह से मारपीट की गई। शोर सुनकर सहायक सुपरिटेंडेंट जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे। घायल गुरप्रीत सिंह को तरन तारन के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस उपाधीक्षक हरिंदर सिंह ने बाद में बताया कि गुरप्रीत सिंह की हालत अब खतरे से बाहर है। जेल में मोबाइल फोन के उपयोग और नशे को लेकर अक्सर ऐसी झड़पें होती रहती हैं।
विज्ञापन

विवाद का मुख्य कारण नशे से संबंधित एक पैकेट बताया जा रहा है। यह पैकेट बाहर से जेल में फेंका गया था। थाना गोइंदवाल साहिब के पुलिस अधिकारी अर्जन सिंह ने सहायक सुपरिटेंडेंट जसवंत सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। नामजद किए गए हवालातियों में रमेश रोजर, प्रिंस कौशल, मनजिंदर सिंह, गुरभेज सिंह, माइकल, शिवम भंडारी और गुरबीर सिंह शामिल हैं। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed