{"_id":"6a8826e0f60550dd9f0911e7","slug":"video-war-on-dengue-every-friday-health-department-launches-anti-larva-campaign-in-amritsar-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हर शुक्रवार डेंगू पर वार: अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया एंटी-लार्वा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर शुक्रवार डेंगू पर वार: अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया एंटी-लार्वा अभियान
बरसात के मौसम में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंजाब सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को ‘हर शुक्रवार डेंगू पर वार’ अभियान के तहत शहरभर में विशेष अभियान चलाया। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने डेंगू हॉटस्पॉट क्षेत्रों में एंटी-लार्वा गतिविधियां, स्प्रे, फॉगिंग और जागरूकता अभियान चलाया।
टीमों ने सिविल अस्पताल, सरकारी व निजी नर्सिंग कॉलेजों के अलावा रामबाग, जहाजगढ़, पुतलीघर, मजीठा रोड, रोडवेज और भगतांवाला सहित विभिन्न इलाकों में जांच की। लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए पोस्टर और पैंफलेट भी बांटे गए।
सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज ने कहा कि बरसात के दौरान कई जगह पानी जमा हो जाता है, जो मच्छरों के प्रजनन का कारण बनता है। उन्होंने लोगों से हर शुक्रवार घरों में कूलर, फ्रिज की ट्रे, गमले, पानी की टंकियां और छतों पर पड़े कबाड़ आदि की जांच कर जमा पानी निकालने की अपील की।
जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. हरजोत कौर ने बताया कि डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलने वाली वायरल बीमारी है। तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी तथा नाक-मुंह या मसूड़ों से खून आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच और उपचार करवाना चाहिए। उन्होंने लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने और मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।