{"_id":"6a92d07c97161394f1082385","slug":"amritpal-close-associate-gurmeet-singh-bukkan-released-from-jail-on-parole-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से बाहर आया अमृतपाल का करीबी: हाथ में हथकड़ी के साथ पिता की चिता को दी आग, वारिस पंजाब दे का है प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से बाहर आया अमृतपाल का करीबी: हाथ में हथकड़ी के साथ पिता की चिता को दी आग, वारिस पंजाब दे का है प्रत्याशी
Sat, 29 Aug 2026 06:00 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:00 PM IST
गुरमीत सिंह बुक्कन वाला, अमृतपाल सिंह के करीबी साथियों में से एक हैं। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद किया गया था। हालांकि, साल 2025 में अमृतपाल सिंह के कुछ साथियों के साथ गुरमीत सिंह बुक्कन वाला से भी एनएसए हटा दिया गया था।
विज्ञापन
गुरमीत सिंह, वारिस पंजाब दे के प्रत्याशी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा के गांव बुक्कन वाला निवासी और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी साथी गुरमीत सिंह बुक्कन वाला ने अपने पिता बलबिंदर सिंह के अंतिम संस्कार में भाग लिया। बलबिंदर सिंह का हाल ही में निधन हो गया था, जिसके बाद उनके बेटे गुरमीत सिंह को भटिंडा जेल से पैरोल पर बाहर लाया गया।
विज्ञापन
पिता को मुखाग्नि देने के बाद भावुक हुए गुरमीत
शनिवार को गांव बुक्कन वाला में बलबिंदर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गुरमीत सिंह बुक्कन वाला ने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुरमीत सिंह को विशेष पैरोल पर जेल से बाहर लाया गया था। इस अवसर पर काफी संख्या में वारिस पंजाब दे के नेताओं की उपस्थिति रही। खासतौर पर अमृतपाल सिंह के पिता और माता भी विशेष रूप से अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
NSA के तहत थे बंद, अब भटिंडा जेल में
गुरमीत सिंह बुक्कन वाला, अमृतपाल सिंह के करीबी साथियों में से एक हैं। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद किया गया था। हालांकि, साल 2025 में अमृतपाल सिंह के कुछ साथियों के साथ गुरमीत सिंह बुक्कन वाला से भी एनएसए हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्हें भटिंडा जेल में रखा गया है।
विज्ञापन
2027 के चुनाव के लिए वारिस पंजाब दे की ओर से गुरमीत सिंह बुक्कन वाला को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पिता के अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद, पुलिस ने गुरमीत सिंह को दोबारा अपनी कस्टडी में ले लिया और भटिंडा जेल ले जाया गया।