फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rain in chandigarh pleasant weather

चंडीगढ़ में बरसे बदरा: सुहाना हुआ मौसम, तापमान सामान्य से नीचे आया; आगे भी बादल-बौछारों का दाैर रहेगा जारी

Thu, 27 Aug 2026 10:07 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 27 Aug 2026 10:07 AM IST
सार
Register For Event

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 29 अगस्त को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ पारा 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।
 

विज्ञापन
Rain in chandigarh pleasant weather
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह बरसात से माैसम सुहाना हो गया। पिछले 24 घंटे के दौरान हुई 58.7 मिमी बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम होकर 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन




मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने अगले पांच दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार चंडीगढ़ में फिलहाल गर्मी से राहत बनी रहेगी। अगले पांच दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और रुक-रुककर बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महीने के अंत में और सुहाना होगा मौसम
30 और 31 अगस्त को मौसम और सुहाना होने की उम्मीद है। इन दोनों दिनों अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इससे दिन के साथ रात के तापमान में भी राहत महसूस होगी।

ट्राइसिटी में भी राहत के आसार
चंडीगढ़ के साथ मोहाली और पंचकूला में भी मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ट्राइसिटी में अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। बारिश और तापमान में गिरावट से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed