{"_id":"6a8bc051ffe58f175205d8b0","slug":"customer-staged-unique-protest-over-failure-to-issue-registration-certificate-for-his-new-innova-in-moga-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये पंजाब है पुत्तर: पांच महीने से नहीं मिली आरसी तो भड़का ग्राहक, किया ऐसा काम; हर जगह होने लगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये पंजाब है पुत्तर: पांच महीने से नहीं मिली आरसी तो भड़का ग्राहक, किया ऐसा काम; हर जगह होने लगी चर्चा
Mon, 24 Aug 2026 09:25 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:25 AM IST
मोगा के दविंदरपाल सिंह ने पांच महीने पहले 31 लाख 30 हजार रुपये में इनोवा गाड़ी बुक की थी। इसके बाद एजेंसी ने गाड़ी की कीमत बढ़ा दी। आरोप है कि 54 हजार रुपये अतिरिक्त जमा करवाने के बावजूद उनकी गाड़ी की आरसी नहीं बन पाई।
विज्ञापन
मोगा में बैल से खिंचवाई नई गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा में एक ग्राहक ने अपनी नई इनोवा गाड़ी की पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) न बनने से परेशान होकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। दविंदरपाल सिंह नामक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी पर चारा लादकर उसे बैल से खिंचवाया। यह प्रदर्शन आईजीएम टोयोटा कंपनी के सामने जीटी रोड और मोगा शहर में किया गया।
विज्ञापन
बिलिंग सही न होने को बताया कारण
दविंदरपाल सिंह ने करीब पांच महीने पहले 31 लाख 30 हजार रुपये में इनोवा गाड़ी बुक की थी। कुछ दिनों बाद एजेंसी ने गाड़ी की कीमत बढ़ा दी। इसके बाद उन्होंने 54 हजार रुपये अतिरिक्त जमा किए। इसके बावजूद उनकी गाड़ी की आरसी नहीं बन पाई। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ स्थित आरटीओ कार्यालय में अधिकारियों ने बिलिंग राशि और आरटीओ के रिकॉर्ड में दर्ज राशि में अंतर बताया। अधिकारियों ने कहा कि बिलिंग सही न होने तक गाड़ी का पंजीकरण नहीं हो सकता।दविंदरपाल सिंह का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कंपनी और एजेंसी के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। मोगा में संबंधित एजेंसी की बिलिंग व्यवस्था न होने के कारण बिलिंग लुधियाना से की जाती है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।