फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Sanitation workers strike Charanjit Channi Pargat Singh target government in Jalandhar

सफाई सेवकों की हड़ताल: जालंधर में चन्नी-परगट ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-‘बड़ी बातें बहुत, काम कोई नहीं’

Mon, 24 Aug 2026 01:50 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Mon, 24 Aug 2026 01:50 PM IST
सार
Register For Event

अर्बन एस्टेट फेज-2 में शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था का विरोध करते हुए चन्नी और परगट सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार बड़े-बड़े वादे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नजर नहीं आता। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में जमा कचरा सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

विज्ञापन
Punjab Sanitation workers strike Charanjit Channi Pargat Singh target government in Jalandhar
कूड़े के ढेर पर भड़के चन्नी और परगट सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में सफाई सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। अपनी सेवाओं को पक्का करने की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से कचरा उठाने का काम बंद है, जिसके परिणामस्वरूप जालंधर की सड़कों, बाजारों और गलियों में जगह-जगह कूड़े के पहाड़ खड़े हो गए हैं। सोमवार को जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए पंजाब सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन




कांग्रेस नेताओं का सरकार पर आरोप
अर्बन एस्टेट फेज-2 में शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था का विरोध करते हुए चन्नी और परगट सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार बड़े-बड़े वादे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नजर नहीं आता। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में जमा कचरा सरकार की नाकामी को दर्शाता है। नेताओं ने यह भी कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को सुनने के बजाय आम जनता और कर्मचारियों को आपस में लड़ाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बरनाला का उदाहरण देते हुए कहा कि जालंधर में भी वैसी ही स्थिति पैदा हो गई है, जबकि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा किया जाता है।
विज्ञापन


'हर महकमा हड़ताल पर'
चन्नी और परगट सिंह ने कहा कि शहर में अराजकता का माहौल है, जहां न केवल नगर निगम के कर्मचारी, बल्कि सिविल अस्पताल, बिजली और परिवहन जैसे कई अन्य विभागों के कर्मचारी भी धरने पर हैं। इस गंभीर मुद्दे को देखते हुए, नेताओं और पार्षदों ने सुबह 11 बजे डीसी कार्यालय में होने वाली 'दिशा' बैठक में स्थानीय सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष सफाई व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद बढ़ी मुसीबत, दुर्गंध से लोग परेशान
रविवार रात हुई बारिश ने शहर की स्थिति को और भी खराब कर दिया। कचरे के ढेरों पर जमा बारिश का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे सोमवार को कई जगहों पर कचरा सड़ने लगा और तेज दुर्गंध फैल गई। लोगों को कई इलाकों में नाक पर कपड़ा रखकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही कचरा नहीं उठाया गया तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

राजनीतिक विरोध तेज
सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर अब राजनीतिक विरोध भी तेज हो गया है। भाजपा के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने भी नगर निगम, मेयर और आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अर्बन एस्टेट फेज-2 में विधायक परगट सिंह ने कचरे के ढेर के बीच पहुंचकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। इससे पहले, जालंधर सेंट्रल के पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी भी शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठा चुके हैं।


शहरवासी समाधान का कर रहे इंतजार
एक तरफ सफाई सेवक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, वहीं दूसरी ओर शहर की सड़कों पर बढ़ता कचरा आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। राजनीतिक दल सरकार और नगर निगम को घेर रहे हैं, जबकि शहरवासी जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल होने और कचरा उठाए जाने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed