फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Seechewal demands strict action against Khan Baba gang

Jalandhar News: सीचेवाल ने की खान बाबा गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग

Sat, 22 Aug 2026 01:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 22 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Seechewal demands strict action against Khan Baba gang
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने शुक्रवार को खान बाबा गिरोह से पीड़ित परिवारों को मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने इस गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। यह गिरोह पंजाब के बेरोजगार युवाओं को विदेश में बंधक बनाकर लाखों रुपये की फिरौती वसूलता है।

संत सीचेवाल ने बताया कि 29 जुलाई को जालंधर के कुलराज सिंह और कपूरथला के मनप्रीत सिंह के परिवार उनके पास पहुंचे थे। एजेंटों ने युवाओं को स्पेन भेजने का वादा किया था लेकिन वे गिरोह के चंगुल में फंस गए। मनप्रीत सिंह 9 अगस्त को भारत लौट आया, जबकि कुलराज सिंह थाईलैंड में पुलिस हिरासत में है। परिवारों से लाखों रुपये की फिरौती मांगी गई। मनप्रीत के परिवार ने 22.50 लाख रुपये दिए, जबकि कुलराज के परिवार से 8 लाख रुपये लेने के बाद 15 लाख रुपये और मांगे गए। गिरोह युवाओं को प्रताड़ित कर वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग परिवारों को भेजकर डराता था। संत सीचेवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री, विदेश मंत्री और डीजीपी पंजाब को पत्र लिखकर इंटरपोल की मदद से जांच की मांग की है। गिरोह के चंगुल से लौटे मनप्रीत सिंह ने बताया, हर पल लगता था कि शायद अब जिंदा नहीं बचूंगा। उसने बिना पासपोर्ट के भारत लौटने की बात कही। संत सीचेवाल ने मनप्रीत की वापसी के तरीके की गहन जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिना पासपोर्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने और उसकी मदद करने वाले नेटवर्क का पता लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed