फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two arrested with 5.5 kg heroin in Ferozepur

Jalandhar News: फिरोजपुर में साढ़े पांच किलो हेरोइन संग दो गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 01:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 22 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 5.5 kg heroin in Ferozepur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। एक सुरक्षा एजेंसी ने फिरोजपुर में साढ़े पांच किलो हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये मंगवाई थी। वे इस खेप को आगे सप्लाई करने की फिराक में थे। सुरक्षा एजेंसी की टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब साढ़े पांच किलो हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस संबंध में एएनटीएफ फिरोजपुर रेंज के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया। हालांकि, उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed