{"_id":"6a8c4764c47e22dbc102a626","slug":"bathinda-students-mobile-snatched-at-bus-stand-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-102616-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा : छात्रा से बस स्टैंड पर मोबाइल झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा : छात्रा से बस स्टैंड पर मोबाइल झपटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। गांव घुद्दा के बस स्टैंड पर बीते रविवार शाम केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब की एक छात्रा से मोबाइल फोन झपट लिया गया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब में पढ़ने वाली राधा पटेल बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान युवकों ने अचानक उसका मोबाइल झपटा और तेजी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना नंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।