फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two young boy died in road accident at Moga

मोगा में दर्दनाक हादसा: बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Wed, 07 Oct 2026 06:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 07 Oct 2026 06:50 PM IST
सार
Register For Event

पंजाब के मोगा में दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two young boy died in road accident at Moga
मोगा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मोगा के साथ लगते गांव सिंघांवाला के पास हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां बाइक सवार दो युवकों की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाघा पुराना से बाइक पर मोगा की ओर आ रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


यहां इलाज के दौरान युवक ने भी दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों की उम्र करीब 22 से 25 साल बताई जा रही है। मृतकों की पहचान सुखजिंदर सिंह और कृष्ण सिंह, निवासी बाघा पुराना, के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


एसएसएफ कर्मचारियों के अनुसार, सूचना मिलने के करीब पांच से सात मिनट के भीतर टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मौके पर एक युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed