फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan scholarship scooty schemes online application 2026 30 november jan aadhaar

राजस्थान: छात्रवृत्ति और स्कूटी योजनाओं के आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक मौका; जन आधार जरूरी

Thu, 01 Oct 2026 02:29 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 01 Oct 2026 02:29 PM IST
सार
Register For Event

राजस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति, आर्थिक सहायता और स्कूटी योजनाओं की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र विद्यार्थी 1 अक्तूबर से 30 नवंबर 2026 तक छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए जन आधार कार्ड अनिवार्य है। विद्यार्थियों को आवेदन से पहले संबंधित योजना की पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है।
 

विज्ञापन
rajasthan scholarship scooty schemes online application 2026 30 november jan aadhaar
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता योजनाओं की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के पात्र विद्यार्थी 1 अक्तूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। विभाग ने विद्यार्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित योजनाओं के नियम, दिशा-निर्देश और आवश्यक दस्तावेज की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए विद्यार्थियों के पास जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


प्रमुख छात्रवृत्ति और स्कूटी योजनाएं
इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्रशासन मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना के आवेदन स्वीकार कर रहा है। इसके साथ ही विद्या/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना तथा बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के लिए भी पात्र अभ्यर्थी पोर्टल पर आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों की पात्र छात्राओं को लाभ दिया जाएगा। इसमें 12वीं उत्तीर्ण सामान्य वर्ग की आर्थिक रूप से पिछड़ी छात्राओं के अलावा अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। योजना में अनुसूचित जनजाति की 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समुदाय की छात्राओं के लिए भी स्पष्ट प्रावधान रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष सहायता और पात्रता नियम
जनजातीय तथा विशेष समुदायों के विद्यार्थियों के लिए विभाग कई विशेष प्रोत्साहन योजनाएं संचालित कर रहा है। इसके तहत बोर्ड एवं विश्वविद्यालय परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले अनुसूचित जनजाति के प्रतिभावान छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।


इसके अलावा, जनजाति छात्रों की उच्च शिक्षा सहायता योजना और सहरिया जनजाति के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा एवं बी.एड. प्रशिक्षण संबंधी आर्थिक सहायता योजनाओं के आवेदन भी जमा किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी समय सीमा के भीतर पोर्टल पर जाकर सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed