फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Two youths missing after boat capsizes, half a dozen people were aboard

झालावाड़ में तालाब में पलटी नाव: छह दोस्तों में चार बचे; दो युवक लापता, सुबह से SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 31 Aug 2026 12:53 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 12:53 PM IST
सार
Register For Event

झालावाड़ के दुर्गपुरा स्थित रेन बसेरा तालाब में देर रात छह दोस्तों को लेकर जा रही नाव पलट गई। हादसे में चार युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि कान्हा सेन और कल्लू सेन लापता हो गए।

विज्ञापन
Two youths missing after boat capsizes, half a dozen people were aboard
लापता युवकों की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के नजदीक दुर्गपुरा स्थित रेन बसेरा तालाब में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तालाब में छह दोस्तों को लेकर जा रही नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नाव सवार चार युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि दो युवक गहरे पानी में लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार सुबह एक बार फिर एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

रात करीब 10 बजे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि सभी छह युवक रात के समय नाव में बैठकर तालाब में घूम रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10 बजे नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार चार युवक तैरकर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। इनमें अजय नाम के एक युवक ने मोबाइल के जरिए अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही तालाब के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस ने तत्काल लापता युवकों की तलाश शुरू की, लेकिन रात में सफलता नहीं मिली। इसके बाद करीब रात 12 बजे अकलेरा क्षेत्र से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में सर्च अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो युवकों की तलाश जारी

लापता युवकों की पहचान कान्हा पुत्र परमानन्द सेन और कल्लू पुत्र कैलाश सेन के रूप में हुई है। दोनों चंदा महाराज की पुलिया, झालावाड़ के निवासी बताए जा रहे हैं। रात करीब एक बजे तक करीब तीन घंटे तक चले तलाशी अभियान के बावजूद दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

एसडीआरएफ टीम के देर से पहुंचने को लेकर परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। हादसे की सूचना के बाद तालाब के आसपास बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे और दोनों युवकों के मिलने का इंतजार करते रहे।

सुबह फिर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

बीती रात तलाशी अभियान में सफलता नहीं मिलने के बाद सोमवार सुबह करीब 6 बजे एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम मोटर बोट के जरिए तालाब में लापता युवकों की तलाश कर रही है। वहीं भवानीमंडी से पहुंची एसडीआरएफ की टीम स्कूबा के जरिए पानी के अंदर जाकर दोनों युवकों को तलाश रही है। गोताखोर सिलेंडर के साथ पानी के नीचे उतरकर सर्च अभियान चला रहे हैं।

इधर, हादसे के बाद लापता युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार दोनों युवकों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार झालरापाटन और अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में एसडीआरएफ की टीमें लगातार तालाब में दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed