फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: PM Modi to virtually inaugurate 75 Amrit Stations including those in Dausa and Khairthal on July 17

Rajasthan: पीएम मोदी 17 जुलाई को दौसा, जैसलमेर व खैरथल स्टेशनों का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, देखें तस्वीरें

Thu, 16 Jul 2026 06:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 16 Jul 2026 06:55 PM IST
सार
Register For Event

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई, 2026 को वर्चुअल माध्यम से देश के 75 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इसमें उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के दौसा व खैरथल स्टेशन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Rajasthan: PM Modi to virtually inaugurate 75 Amrit Stations including those in Dausa and Khairthal on July 17
दौसा, खैरथल, और जैसलमेर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रेल देश में आधुनिक, सुरक्षित और सुगम रेल सेवाओं का विस्तार कर रही है। राजस्थान में रेल बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेल प्रतिबद्ध है। इस वर्ष के बजट में राजस्थान को 10,228 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन प्रदान किया गया है। राजस्थान के 85 स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य 'अमृत भारत स्टेशन' योजना के तहत 4,535 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई, 2026 को वर्चुअल माध्यम से देश के 75 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इसमें उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के दौसा व खैरथल स्टेशन भी शामिल हैं। राजस्थान के कुल 8 स्टेशन इस लोकार्पण समारोह का हिस्सा होंगे। दौसा व खैरथल स्टेशन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी, यात्रीगण और रेलवे अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पुरस्कार वितरण और फिल्म प्रदर्शन का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन


दौसा व खैरथल स्टेशनों का पुनर्विकास
खैरथल रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 13 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें प्रवेश-निकास के लिए अलग प्रावधान, पार्किंग सुविधा, यात्रियों के लिए पोर्च, कोच प्रदर्शन बोर्ड और नए अतिथि कक्ष शामिल हैं। दौसा रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास हुआ है। इसमें स्टेशन भवन का नवीनीकरण, भारतीय कला दर्शाते चित्र, दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रावधान और 2 लिफ्ट लगाई गई हैं। जल संरक्षण हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग और ऊर्जा संरक्षण के लिए सोलर पावर से संबंधित कार्य भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed