फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Why Is Rajasthan Heating Up After Monsoon Withdrawal?

मानसून विदा होते ही राजस्थान में क्यों बढ़ने लगी गर्मी?: जाने आपके शहर में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

Fri, 25 Sep 2026 06:49 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 25 Sep 2026 06:49 AM IST
सार
Register For Event

मानसून की विदाई के साथ राजस्थान में गर्मी बढ़ गई है। बाड़मेर और जैसलमेर में पारा 43 डिग्री पार पहुंचा। 27 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Why Is Rajasthan Heating Up After Monsoon Withdrawal?
जयपुर मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून की विदाई के साथ गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लगातार दूसरे दिन पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा। बाड़मेर और जैसलमेर में गुरुवार को दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ। वहीं जोधपुर में सितंबर में पिछले 10 साल का सबसे गर्म दिन रहा।

विज्ञापन

बाड़मेर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और जैसलमेर में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर में पारा 41.7 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले 2016 में यहां सितंबर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

बीकानेर में 41.6, चूरू में 40.5, नागौर में 40.3, फतेहपुर में 39.5, पिलानी में 39.2 और जालोर में 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पश्चिमी जिलों में दिन के समय गर्म हवाओं का असर भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून विदा होते ही क्यों बढ़ी गर्मी?

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून की वापसी के बाद हवा की दिशा में बदलाव आता है। इस दौरान एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से पश्चिमी दिशा से गर्म हवाएं राजस्थान की ओर पहुंचती हैं। इससे आसमान साफ रहने के साथ दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होती है।


यह भी पढें- बालोतरा: गिरफ्तारी के 8 घंटे बाद हनीट्रैप की मास्टरमाइंड फरार, गुड़ामालानी थाने में हड़कंप, पुलिस दे रही दबिश

अभी दो-तीन दिन गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग के मौजूदा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। 25 और 26 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान के लिए कोई चेतावनी नहीं है। ऐसे में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और आसपास के इलाकों में गर्मी का असर बना रह सकता है।

जयपुर में भी 25-26 सितंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। 25 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 32-34 डिग्री और 26 सितंबर को 33-37 डिग्री के आसपास रह सकता है।

27 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में बदलेगा मौसम

गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल और हल्की बारिश या गरज-चमक की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। 28 सितंबर को भी कई इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के लिए 27 और 28 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवा से जुड़ी गतिविधि का पूर्वानुमान है।

जयपुर में 27 सितंबर को बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 28 सितंबर को गरज के साथ बारिश का अनुमान है। इसके बाद 29 सितंबर से मौसम फिर मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है।

कहां बारिश और कहां गर्मी?

फिलहाल मौसम का मिजाज दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और शुष्क मौसम का दौर जारी रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी राजस्थान में 27-28 सितंबर से बादल, आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed