फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather forecast rain till september 17 no warning

मौसम अपडेट: हिमाचल प्रदेश में 17 सितंबर तक बारिश का दौर, तापमान में गिरावट के आसार; जानें विस्तार से

Mon, 14 Sep 2026 03:04 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 14 Sep 2026 03:04 PM IST
सार
Register For Event

Himachal Weather Update: हिमाचल में 14 से 17 सितंबर तक कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 16 सितंबर को अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। सभी जिलों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं हुई है, जबकि अगले दो-तीन दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है।

विज्ञापन
himachal weather forecast rain till september 17 no warning
मौसम अपडेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम करवट लेता रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 17 सितंबर तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 18 से 20 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां कम होने का अनुमान है। इस अवधि में सभी जिलों के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 14 से 17 सितंबर के बीच कम और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, जिलावार चेतावनी तालिका में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित सभी जिलों के लिए 14 से 18 सितंबर तक ‘कोई चेतावनी नहीं’ दर्शाई गई है।
विज्ञापन


16 सितंबर को कई जगह बारिश की संभावना
जिलावार पूर्वानुमान के मुताबिक 14 सितंबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और किन्नौर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 15 और 16 सितंबर को अधिकांश जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 17 सितंबर को भी कई जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। 18 सितंबर को ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि 19 और 20 सितंबर को मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।

तापमान में गिरावट के आसार
अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नाहन में सबसे अधिक पांच मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि पंडोह और कसौली में तीन-तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोमवार को कल्पा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को मंडी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय मौसम की स्थिति पर नजर रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed