फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather: Rain expected for four days; rainfall in Shimla; heavy rain alert for several areas.

हिमाचल माैसम: चार दिन बरसेंगे बादल; शिमला में झमाझम बारिश, किन्नाैर में बर्फबारी, छह जिलों के लिए अलर्ट

Sat, 26 Sep 2026 12:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 12:38 PM IST
सार
Register For Event

माैसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर से 29 सितंबर की सुबह तक दक्षिण-पूर्वी हिमाचल और उससे सटे इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। शिमला में दोपहर को झमाझम बारिश का दाैर शुरू हुआ। किन्नौर के पूह उपमंडल के सीमावर्ती क्षेत्र कूनो चारंग में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
Himachal weather: Rain expected for four days; rainfall in Shimla; heavy rain alert for several areas.
हिमाचल में माैसम ने बदली करवट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैसम ने करवट बदली है। प्रदेश की राजधानी शिमला में दोपहर को झमाझम बारिश का दाैर शुरू हुआ। पूरा शहर धुंध की चादर में लिपट गया। हालांकि, सुबह धूप खिली रही लेकिन दोपहर को माैसम ने अचानक करवट बदली और तेज बारिश शुरू हुई। वहीं प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


किन्नौर के पूह उपमंडल के सीमावर्ती क्षेत्र कूनो चारंग में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिले क अन्य भागों में बारिश हो रही है। प्रदेश में चार दिन बादल झमाझम बरसेंगे। कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर से 29 सितंबर की सुबह तक दक्षिण-पूर्वी हिमाचल और उससे सटे इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 27 सितंबर को बारिश की तीव्रता सबसे अधिक रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन



 

इन जिलों में व्यापक बारिश होने के आसार
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सिरमौर, शिमला, सोलन, मंडी और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों में 26 सितंबर की शाम से 29 सितंबर की सुबह तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ अंधड़ और बिजली चमकने की भी आशंका है। बारिश की गतिविधि सबसे ज्यादा 27 सितंबर को रहेगी। वहीं 29 सितंबर को भी कई भागों में बारिश की संभावना हैै। 30 सितंबर से 2 अक्तूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।  बीते 24 घंटों के दाैरान धर्मशाला में 46.0, भरेरी 18.2, धौलाकुआं 11.0 व  भरवाईं में  8.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

किस जिले में किस स्तर का अलर्ट
27 सितंबर को सिरमौर जिले में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बिलासपुर, मंडी, शिमला और सोलन व किन्नाैर जिले के लिए येलो अलर्ट है। 28 सितंबर को शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले के लिए येलो अलर्ट है। वहीं 27 और 28 सितंबर को ऊना, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और स्पीति के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 26 से 28 सितंबर के दौरान शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों और 27 सितंबर को किन्नौर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में कुछ जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। 26 सितंबर को शिमला, सिरमाैर, व किन्नाैर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम व कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने के आसार हैं। जबकि कुल्लू, कांगड़ा, मंडी व लाहाैल-स्पीति जिले में हल्की बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed