फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSEBL: SMS alert on mobile before power outage; new digital facility launched.

एचपीएसईबीएल: बिजली गुल होने से पहले मोबाइल पर आएगा एसएमएस, नई डिजिटल सुविधा शुरू

Wed, 16 Sep 2026 06:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Sep 2026 06:10 AM IST
सार
Register For Event

 मीटर डेटा मैनेजमेंट (एमडीएम) सिस्टम के जरिये उपभोक्ताओं के मोबाइल पर एसएमएस भेजकर बताया जाएगा कि बिजली कब बंद होगी और कितने समय तक आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। यह व्यवस्था फील्ड स्तर पर लाइव कर दी गई है।

विज्ञापन
HPSEBL: SMS alert on mobile before power outage; new digital facility launched.
हिमाचल बिजली बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

अब बिजली कटौती होने से पहले मोबाइल फोन पर मैसेज मिलेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की पहले से जानकारी देने के लिए नई डिजिटल सुविधा शुरू कर दी है। मीटर डेटा मैनेजमेंट (एमडीएम) सिस्टम के जरिये उपभोक्ताओं के मोबाइल पर एसएमएस भेजकर बताया जाएगा कि बिजली कब बंद होगी और कितने समय तक आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। यह व्यवस्था फील्ड स्तर पर लाइव कर दी गई है।

विज्ञापन

नियोजित शटडाउन की स्थिति में संबंधित एसडीओ और जेई एमडीएम सिस्टम के माध्यम से कटौती का समय निर्धारित करेंगे।

इसके बाद संबंधित उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर पहले ही एसएमएस पहुंच जाएगा। इससे मेंटेनेंस, ट्रांसफार्मर, फीडर या लाइन पर काम के कारण होने वाली बिजली कटौती की जानकारी उपभोक्ताओं को समय रहते मिल सकेगी। खास बात यह है कि यदि किसी वजह से प्रस्तावित शटडाउन रद्द या स्थगित किया जाता है तो इसकी सूचना भी उपभोक्ताओं को एसएमएस से दी जाएगी। यानी उपभोक्ताओं को बिजली कटौती के लिए पहले से अपनी दिनचर्या तय करने में आसानी होगी और शटडाउन रद्द होने पर अनावश्यक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। अचानक बिजली गुल होने की स्थिति में भी नई व्यवस्था उपयोगी होगी। फीडर में फॉल्ट आने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल अलर्ट मिलेगा।

विज्ञापन

पांच मिनट के कूलिंग पीरियड के बाद अधिकारियों को संदेश प्राप्त होगा
डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर (डीटीआर) स्तर पर फॉल्ट होने पर पांच मिनट के कूलिंग पीरियड के बाद अधिकारियों को संदेश प्राप्त होगा। इसके बाद अधिकारी संबंधित उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बाधित होने और संभावित बहाली समय की जानकारी वाला एसएमएस भेज सकेंगे। एमडीएम सिस्टम में फीडर और डीटीआर स्तर पर उपभोक्ताओं को चुनने की सुविधा भी है। जरूरत के अनुसार पूरे फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं या केवल संबंधित डीटीआर के उपभोक्ताओं को ही अलर्ट भेजा जा सकेगा। बोर्ड प्रबंधन ने मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और फील्ड अधिकारियों को इस सुविधा का नियमित इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed