Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC Employees Five Percent DA and Salary Update Himachal Pradesh

हिमाचल: एचआरटीसी कर्मचारियों को 5% डीए देने की तैयारी, सरकार के फैसले का इंतजार; आज फैसला संभव

Thu, 05 Nov 2026 09:44 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 05 Nov 2026 09:44 AM IST
सार
Register For Event

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों को जल्द पांच फीसदी डीए मिलने की उम्मीद है। निगम प्रबंधन ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया है और सरकार के फैसले का इंतजार है। दूसरी ओर करीब 11 हजार कर्मचारी वेतन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जबकि पेंशनरों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
HRTC Employees Five Percent DA and Salary Update Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एचआरटीसी कर्मचारियों को इस महीने के वेतन के साथ पांच फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) देने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर परिवहन निगम प्रबंधन ने एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिस पर वीरवार को अंतिम मुहर लग सकती है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा के साथ निगम अधिकारियों की बैठक में इस प्रस्ताव पर पहले ही विस्तार से चर्चा हो चुकी है। बैठक में निगम की वर्तमान आर्थिक स्थिति और कर्मचारियों से जुड़े अन्य अहम वित्तीय मामलों पर भी मंथन किया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

निगम प्रबंधन की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव में सरकार को सुझाव दिया गया है कि कर्मचारियों को वेतन के साथ ही पांच फीसदी डीए का लाभ दिया जाए। बुधवार को उपमुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ अधिकारियों की इस बारे में अहम बैठक होनी तय थी। लेकिन, रामपुर के विधायक नंद लाल के आकस्मिक निधन के कारण उपमुख्यमंत्री रामपुर चले गए, जिससे यह बैठक टल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वीरवार को उपमुख्यमंत्री कर्मचारियों के डीए और वेतन पर अंतिम फैसला लेंगे। अब सभी की निगाहें उनके फैसले पर टिकी हैं और उनके स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि डीए का लाभ मिलेगा या नहीं। दूसरी ओर एचआरटीसी के करीब 11 हजार कर्मचारी अभी भी अपने वेतन का इंतजार कर रहे हैं। महीने के चार दिन बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों के खातों में वेतन नहीं पहुंचा है। इससे कर्मचारियों में चिंता बनी हुई है। निगम प्रबंधन और सरकार के बीच जल्द वेतन जारी करने को लेकर भी चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन

पेंशनरों ने सरकार को दिया कल तक का अल्टीमेटम
एचआरटीसी पेंशनरों की संयुक्त संघर्ष समिति अपनी तीन मुख्य मांगों पर अड़ी है। इनमें आठ फीसदी डीए, जनवरी 2025 से लंबित मामलों में नई पेंशन लगाना और बकाया चिकित्सा बिलों का भुगतान शामिल है। समिति के समन्वयक राजेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी बृज लाल ठाकुर और देवेंद्र ने बताया कि विधायक के दुखद निधन को देखते हुए सरकार को दी गई समय सीमा एक दिन बढ़ाई गई है। पेंशनर अब वीरवार तक सरकार और प्रबंधन के फैसले का इंतजार करेंगे। संयुक्त संघर्ष समिति ने दोटूक चेतावनी दी है कि यदि वीरवार (छह नवंबर) तक मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो शुक्रवार (सात नवंबर) से एचआरटीसी मुख्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। 

पदोन्नति कोटा घटाने के प्रस्ताव से कर्मी नाराज
हिमाचल बिजली बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों के पदोन्नति कोटे में कटौती के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को तकनीकी कर्मचारी संघ ने प्रबंध निदेशक (एमडी) आदित्य नेगी से मुलाकात कर इस पर कड़ी आपत्ति जताई। कर्मचारियों ने असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदोन्नति कोटे में कटौती पर चिंता जताई। बोर्ड ने हाल ही में डब्ल्यूटीडी के एजेंडे के माध्यम से यह प्रस्ताव सरकार को भेजा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि इससे वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के पदोन्नति अवसर प्रभावित होंगे। प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाएघा। विरोध को देखते हुए एमडी आदित्य नेगी ने प्रस्ताव की समीक्षा करने और दिवाली के बाद लंबित मांगों पर बैठक करने का आश्वासन दिया है। बैठक में फील्ड कर्मचारियों की सुरक्षा का अहम मुद्दा भी उठाया गया। संघ के अनुसार, 17 जून 2025 को प्रबंधन के साथ बनी सहमति के बाद बोर्ड ने 1984 हाई वोल्टेज डिटेक्टर खरीद लिए हैं। ये उपकरण फील्ड कर्मचारियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed