फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Illegal pea cultivation is being carried out on forest land using hazardous chemicals; glyphosate has been use

Mandi: वन भूमि पर खतरनाक रसायन डाल हो रही मटर की अवैध खेती, ग्लाइफोसेट का किया गया इस्तेमाल

Thu, 20 Aug 2026 11:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क/संवाद, थुनाग (मंडी)।
अमर उजाला नेटवर्क/संवाद, थुनाग (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 11:24 AM IST
सार
Register For Event

 मंडी जिले में वन भूमि पर मटर की खेती के लिए ग्लाइफोसेट जैसे खतरनाक खरपतवारनाशक के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। आरोप है कि मटर बोने से पहले घास और दूसरी प्राकृतिक वनस्पतियों को खत्म करने के लिए इस रसायन का छिड़काव किया गया। 

विज्ञापन
Illegal pea cultivation is being carried out on forest land using hazardous chemicals; glyphosate has been use
खतरनाक रसायन डाल हो रही मटर की अवैध खेती(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में वन भूमि पर मटर की खेती के लिए ग्लाइफोसेट जैसे खतरनाक खरपतवारनाशक के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। आरोप है कि मटर बोने से पहले घास और दूसरी प्राकृतिक वनस्पतियों को खत्म करने के लिए इस रसायन का छिड़काव किया गया। पर्यावरणविदों ने इसे वन जैव विविधता, मिट्टी, जलस्रोतों और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया है। वन विभाग ने कुछ स्थानों पर ऐसी फसलें नष्ट कर दी हैं और जांच टीमें गठित कर जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडी के नाचन वन मंडल की थाची और धारघाट रेंज में सामने आए मामलों को लेकर विभाग ने जांच तेज कर दी है। मंडी के डीएफओ एसएस कश्यप के अनुसार नियमित जांच और गश्त के दौरान वन भूमि पर इस तरह की खेती के मामले सामने आते रहते हैं। इस बार थाची से धारघाट क्षेत्र के बीच एक-दो स्थानों पर ऐसी गतिविधियां मिली हैं।

विज्ञापन

मौके पर मिली फसल नष्ट की
विभाग ने निगरानी के लिए टीमें गठित की हैं और मौके पर मिली फसल नष्ट की गई है। जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। हिमालय नीति अभियान के संयोजक गुमान सिंह के अनुसार थाची रेंज में वन भूमि पर मटर उगाने के लिए पहले घास और दूसरी प्राकृतिक वनस्पतियों को हटाया गया। इसके लिए ग्लाइफोसेट का इस्तेमाल का आरोप है। उनका कहना है कि वन भूमि पर खेती के लिए रसायनों का इस्तेमाल जंगल की प्राकृतिक संरचना को नुकसान पहुंचा सकता है और वन्यजीवों के आवास तथा जैव विविधता पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश का मटर दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लाइफोसेट से कैंसर होने का भी जोखिम
ग्लाइफोसेट को लेकर स्वास्थ्य संबंधी चिंता लंबे समय से बनी हुई है। कुछ वैज्ञानिक अध्ययनों में ग्लाइफोसेट और इससे जुड़े खरपतवारनाशकों के हार्मोन तंत्र पर संभावित प्रभाव की जांच की गई है। विशेष रूप से एस्ट्रोजन से जुड़े जैविक मार्गों में बदलाव की संभावना को लेकर शोध सामने आए हैं। ऐसे प्रभावों को महिलाओं के हार्मोन और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े संभावित जोखिमों से जोड़ा गया है। वर्ष 2015 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की कैंसर संबंधी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने ग्लाइफोसेट को संभावित मानव कार्सिनोजेन के रूप में वर्गीकृत किया था। हालांकि, अलग-अलग देशों की नियामक संस्थाओं ने उपलब्ध वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर इसके जोखिम का अलग-अलग आकलन किया है। इसलिए इसके सेवन को सीधे कैंसर का निश्चित कारण बताने के बजाय संभावित स्वास्थ्य जोखिम के रूप में देखना अधिक उचित है।

विज्ञापन

मिट्टी और जलस्रोतों पर भी होता है खतरा
ग्लाइफोसेट का इस्तेमाल वन क्षेत्र में केवल लक्षित खरपतवार तक सीमित नहीं रह सकता। बारिश के दौरान रसायन बहकर मिट्टी और आसपास के जलस्रोतों तक पहुंच सकता है। इससे गैर-लक्षित वनस्पतियों पर असर पड़ने और वन पारिस्थितिकी में बदलाव का जोखिम रहता है। वन विभाग के अधिकारी भी मानते हैं कि ऐसे इस्तेमाल से मिट्टी और आसपास के जलस्रोत प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed