फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmaur: Tragic accident in Shillai; Bolero plunges into gorge, one dead.

सिरमौर: शिलाई में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत

Thu, 20 Aug 2026 05:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 05:20 PM IST
सार
Register For Event

हादसे का पता तब चला जब एक व्यक्ति सुबह खेत में काम करने और घास लेने जा रहा था। रास्ते में उसे नीचे खेत के पास एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हालत में दिखाई दी।

विज्ञापन
Sirmaur: Tragic accident in Shillai; Bolero plunges into gorge, one dead.
शिलाई में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलाई क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई। हादसे का पता तब चला जब एक व्यक्ति सुबह खेत में काम करने और घास लेने जा रहा था। रास्ते में उसे नीचे खेत के पास एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हालत में दिखाई दी। वाहन के पास जाकर देखा तो झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। मृतक की पहचान ढाढस निवासी प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि रमेश सिंह निवासी बांदली कांडो भटनोल ने पुलिस थाना शिलाई में घटना की सूचना दी। रमेश सिंह ने बताया कि वह सुबह अपने खेत में काम करने और घास-पत्ती लेने के लिए गया था।

विज्ञापन


इसी दौरान उसे नीचे वाले खेत के नीचे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त दिखाई दिया। यह बोलेरो वाहन ढाढस निवासी प्रदीप सिंह का बताया गया। रमेश सिंह ने जब वाहन के आसपास जाकर देखा तो नीचे झाड़ियों में एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा था। नजदीक जाकर पहचान करने पर वह प्रदीप सिंह निकला।  एसपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना शिलाई की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा कब और किस परिस्थिति में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed