फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Abhinav Bindra Says Athletes Must Question Their Coaches, Training Methods and Systems

अभिनव बिंद्रा: क्या एथलीट्स को अपने कोच और प्रक्रिया पर सवाल उठाने चाहिए? ओलंपिक मेडलिस्ट ने क्यों कही यह बात

Fri, 16 Oct 2026 12:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Oct 2026 12:47 PM IST
सार
Register For Event

भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने काम, कोच और प्रशिक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के लिए जिज्ञासा और सवाल पूछने की क्षमता जरूरी है। बिंद्रा के मुताबिक, खिलाड़ियों का सवाल पूछना अनुशासनहीनता नहीं, बल्कि विकास की प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।

विज्ञापन
Abhinav Bindra Says Athletes Must Question Their Coaches, Training Methods and Systems
अभिनव बिंद्रा - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के महान निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि देश को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो अपने ही काम पर, उन्हें बताई गई प्रक्रिया पर और उस ढांचे पर सवाल उठाये जिसमें वह काम करते हैं। बीजिंग ओलंपिक 2008 में व्यक्तिगत स्पर्धा का ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बिंद्रा ने कहा कि उन्हें सफलता इसीलिये मिली क्योंकि वह सवाल पूछने का सामर्थ्य रखते थे।
विज्ञापन


उन्होंने संदर्भ का जिक्र नहीं करते हुए खिलाड़ियों को एक्स पर सलाह देते हुए कहा, 'मेरे पूरे खेल कैरियर में मैने कोचों से सवाल पूछे, सुझावों को चुनौती दी और उत्सुकता नहीं छोड़ी। इसलिए नहीं कि मैं सम्मान नहीं करता था बल्कि इसलिये कि मैं समझकर सीखना चाहता था।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे चिंता है कि जब खिलाड़ियों को लगता है कि वे खुलकर अपनी बात नहीं कह सकते, तो समय के साथ कुछ कहीं ज्यादा चिंताजनक स्थिति पैदा हो जाती है। वे धीरे-धीरे अपने मन में भी सवाल पूछना बंद कर देते हैं। और जब ऐसा होता है, तो हम खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जरूरी एक अहम चीज खो देते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंद्रा ने कहा, 'हमें ऐसे खिलाड़ी चाहिये जो अपने काम, अपने कोचों और उन्हें बताई गई प्रक्रिया पर सवाल उठा सकें। विद्रोह के लिये नहीं बल्कि बेहतर प्रदर्शन की वास्तविक इच्छा के लिए। कुछ को यह अनुशासनहीनता लग सकती है लेकिन विकास के लिये जरूरी है।' उन्होंने कहा, 'सीखने की इच्छा छोड़ देने वाले खिलाड़ी और सवाल पूछना बंद करने वाले खिलाड़ी में फर्क है। यह अंतर समझना जरूरी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed