फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Vedanta Delhi Half Marathon Route Changed Amid Protests, Runners to Avoid Three Key Locations

फैंस के लिए अहम जानकारी: क्या विरोध प्रदर्शनों के चलते बदला दिल्ली हाफ मैराथन का रूट? जानें नया मार्ग और समय

Fri, 16 Oct 2026 06:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Oct 2026 06:48 PM IST
सार
Register For Event

दिल्ली में निर्वाचन आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच रविवार को होने वाली वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के मार्ग में मामूली बदलाव किया गया है। धावक अब रेल भवन, संसद मार्ग और पटेल चौक से होकर नहीं गुजरेंगे। वहीं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ सुबह सात बजे के बजाय 6:30 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन
Vedanta Delhi Half Marathon Route Changed Amid Protests, Runners to Avoid Three Key Locations
दिल्ली हाफ मैराथन सांकेतिक तस्वीर - फोटो : @DelhiHM_

विस्तार

दिल्ली में निर्वाचन आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों का असर वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन पर भी पड़ा है। रविवार को आयोजित होने वाली इस दौड़ के आयोजकों ने शुक्रवार को मार्ग में मामूली बदलाव की घोषणा की। नए मार्ग के तहत धावक रेल भवन, संसद मार्ग और पटेल चौक से होकर नहीं गुजरेंगे। इन स्थानों के आसपास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। ये तीनों स्थान पिछले वर्षों में हाफ मैराथन के पारंपरिक मार्ग का हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन


10 से 13 किलोमीटर के बीच बदला गया मार्ग
आयोजकों के अनुसार, इस बार हाफ मैराथन के 10 से 13 किलोमीटर के बीच के हिस्से में बदलाव किया गया है। जारी बयान में कहा गया, 'इस वर्ष हाफ मैराथन के 10 से 13 किलोमीटर के बीच के मार्ग में मामूली बदलाव किया गया है।' नए मार्ग के अनुसार, धावक कर्तव्य पथ से बाईं ओर मुड़कर सेवा तीर्थ गोलचक्कर की ओर जाएंगे। इसके बाद मौलाना आजाद रोड पर बाईं ओर मुड़ेंगे और वहां से यू-टर्न लेंगे। फिर सेवा तीर्थ गोलचक्कर के आसपास से होते हुए रफी मार्ग पहुंचेंगे। यहां से दाईं ओर मुड़कर वे दोबारा कर्तव्य पथ पर आ जाएंगे। पहले धावक कर्तव्य पथ से दाईं ओर मुड़कर रेल भवन, संसद मार्ग और पटेल चौक की ओर जाते थे। इस बार संसद मार्ग से दौड़ की शुरुआत भी नहीं होगी।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस की बैरिकेडिंग
दिल्ली में निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि देश में मतदाता सूचियों में हेरफेर किया गया है। इन प्रदर्शनों के बीच संबंधित इलाकों में पुलिस की बैरिकेडिंग को देखते हुए आयोजकों ने दौड़ के मार्ग में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषों की दौड़ सुबह 5:18 बजे होगी शुरू
एलीट हाफ मैराथन में 21.09 किलोमीटर की पुरुषों की दौड़ सुबह 5:18 बजे शुरू होगी, जबकि महिलाओं की दौड़ सुबह 5:20 बजे शुरू होगी। पुरुष वर्ग में दो बार खिताब जीत चुके बिरहानु लेगेसे प्रमुख धावकों में शामिल हैं। वहीं, महिला वर्ग में 2022 की विजेता आइरीन चेपेट चेपटाई पर नजरें रहेंगी। एलीट स्पर्धा में भारत के 22 पुरुष और 20 महिला धावक हिस्सा लेंगे।


दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ का समय बदला
ओपन 10 किलोमीटर की दौड़ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी। वहीं, दिव्यांगों की 'चैंपियंस विद डिसेबिलिटी' रन और वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ अब सुबह सात बजे के बजाय 6:30 बजे शुरू होगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों को मार्ग और समय में हुए बदलावों की जानकारी सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप, ईमेल और एक्सपो के दौरान उपलब्ध कराए गए संदेशों के जरिए दी गई है। हालांकि, ग्रेट दिल्ली रन के मार्ग और दौड़ शुरू होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed