{"_id":"6a884cd47701c948ba0a5490","slug":"bwf-world-championship-satwik-chirag-pair-loses-to-wang-and-liang-in-championships-quarters-2026-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BWF World Championship: सात्विक-चिराग का सफर क्वार्टर फाइनल में थमा, वांग-लियांग ने सीधे गेम में हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
BWF World Championship: सात्विक-चिराग का सफर क्वार्टर फाइनल में थमा, वांग-लियांग ने सीधे गेम में हराया
Fri, 21 Aug 2026 06:34 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:34 PM IST
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में चीन के वांग चांग और लियांग वेई केंग के हाथों 18-21 9-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सात्विक-चिराग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में तीसरा पदक जीतने का सपना शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में टूट गया। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी को चीन के तीसरे वरीयता प्राप्त लियांग वेई केंग और वांग चांग के खिलाफ सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सात्विक-चिराग
- फोटो : PTI
चीन की जोड़ी ने दी मात
पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता वांग और लियांग ने सात्विक-चिराग को 36 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21 9-21 से शिकस्त दी। भारतीय जोड़ी मुकाबले के दौरान अपनी लय और आक्रामकता बरकरार नहीं रख सकी और दूसरे गेम में पूरी तरह दबाव में नजर आई। सात्विक और चिराग ने इससे पहले 2022 और 2025 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते थे। ऐसे में इस बार भी पदक की उम्मीद के साथ उतरी भारतीय जोड़ी के लिए क्वार्टर फाइनल में मिली हार निराशाजनक रही।
पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता वांग और लियांग ने सात्विक-चिराग को 36 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21 9-21 से शिकस्त दी। भारतीय जोड़ी मुकाबले के दौरान अपनी लय और आक्रामकता बरकरार नहीं रख सकी और दूसरे गेम में पूरी तरह दबाव में नजर आई। सात्विक और चिराग ने इससे पहले 2022 और 2025 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते थे। ऐसे में इस बार भी पदक की उम्मीद के साथ उतरी भारतीय जोड़ी के लिए क्वार्टर फाइनल में मिली हार निराशाजनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रीसा-गायत्री
- फोटो : IANS
त्रीसा-गायत्री ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया
- हालांकि, सात्विक-चिराग की हार के बावजूद भारत के लिए शुक्रवार का दिन पूरी तरह निराशाजनक नहीं रहा। महिला युगल में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने शानदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर दिया।
- भारतीय जोड़ी ने चीन की जिया यी फान और झांग शू शियान को 16-21, 21-15, 21-13 से हराया। एक घंटे नौ मिनट चले इस मुकाबले में त्रीसा और गायत्री ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की और लगातार दो गेम जीतकर अंतिम चार में प्रवेश किया। चोट से उबरने के बाद वापसी कर रही त्रीसा और गायत्री की जोड़ी का यह प्रदर्शन खास रहा। दोनों खिलाड़ियों ने निर्णायक गेम में धैर्य बनाए रखा और मुकाबला अपने नाम किया।
- भारत ने महिला युगल में आखिरी बार 2011 विश्व चैंपियनशिप में पदक जीता था। तब ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने लंदन में कांस्य पदक अपने नाम किया था। ऐसे में त्रीसा और गायत्री के सेमीफाइनल में पहुंचने से इस स्पर्धा में भारत का लंबे समय से चला आ रहा पदक का इंतजार भी खत्म हुआ है।