फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Isharani, Malvika, and Unnati advance to pre-quarterfinals in Hylo Open know

हाइलो ओपन: ईशारानी, मालविका और उन्नति प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं; आकर्षि कश्यप टूर्नामेंट से बाहर

Wed, 28 Oct 2026 10:42 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 28 Oct 2026 10:42 PM IST
सार
Register For Event

  • हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की ईशारानी बरुआ, मालविका बंसोड़ और उन्नति हुड्डा ने महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
  • ईशारानी ने जर्मनी की मिरांडा विल्सन, मालविका ने देविका सिहाग और छठी वरीयता प्राप्त उन्नति ने चेक गणराज्य की तेरेजा स्वाबिककोवा को हराया। वहीं, आकर्षि कश्यप को यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Isharani, Malvika, and Unnati advance to pre-quarterfinals in Hylo Open know
बैडमिंटन - फोटो : Adobe

विस्तार

भारत की ईशारानी बरुआ, मालविका बंसोड़ और उन्नति हुड्डा ने बुधवार को हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। तीनों खिलाड़ियों ने राउंड ऑफ 32 के अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। हालांकि, आकर्षि कश्यप को हार का सामना करना पड़ा और उनका अभियान समाप्त हो गया।
विज्ञापन


ईशारानी ने जर्मनी की खिलाड़ी को हराया
ईशारानी बरुआ ने जर्मनी की मिरांडा विल्सन को सीधे गेमों में 21-19, 21-9 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। 38 मिनट तक चले मुकाबले में ईशारानी ने पहले गेम में कड़ी चुनौती का सामना किया, लेकिन दूसरे गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए आसानी से जीत हासिल की।
विज्ञापन


मालविका ने देविका को दी मात
भारत की दो खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में मालविका बंसोड़ ने अपनी हमवतन देविका सिहाग को 18-21, 21-10, 21-14 से हराया। मालविका को पहले गेम में हार मिली, लेकिन उन्होंने दमदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम अपने नाम किए और प्री-क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नति हुड्डा ने वापसी कर दर्ज की जीत
टूर्नामेंट में छठी वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा ने चेक गणराज्य की तेरेजा स्वाबिककोवा को 17-21, 21-12, 21-11 से शिकस्त दी। उन्नति को पहले गेम में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार खेल दिखाया और लगातार दो गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 49 मिनट तक चला।


आकर्षि कश्यप का सफर समाप्त
दूसरी ओर, भारत की आकर्षि कश्यप को यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा के खिलाफ 12-21, 18-21 से हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही आकर्षि हाइलो ओपन के महिला एकल वर्ग से बाहर हो गईं। हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में कुल 5 लाख अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि दांव पर है। भारतीय खिलाड़ियों की नजरें अब प्री-क्वार्टर फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाने पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed