{"_id":"6acb8ed330c9b665cf0d4f0e","slug":"pm-modi-says-india-is-working-towards-hosting-2036-olympics-highlights-opportunities-for-youth-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"2036 ओलंपिक की मेजबानी पर भारत की नजर: प्रधानमंत्री मोदी बोले- युवाओं के पास मंच भी, समर्थन भी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
2036 ओलंपिक की मेजबानी पर भारत की नजर: प्रधानमंत्री मोदी बोले- युवाओं के पास मंच भी, समर्थन भी
Sun, 11 Oct 2026 07:00 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 11 Oct 2026 07:00 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी का सपना लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि देश में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : IANS
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु दौरे के दौरान कहा कि भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का सपना लेकर आगे बढ़ रहा है। देश में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है और युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारतीय युवा खेलों की दुनिया में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी चेन्नई में जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं के सपनों, प्रतिभा और खेलों में करियर बनाने के अवसरों पर बात की।
खेलों में करियर बनाने के लिए युवाओं को मिल रहा समर्थन
पीएम मोदी ने कहा कि हर युवा के अपने सपने और अलग-अलग प्रतिभाएं होती हैं। कई युवा खेलों को अपने करियर के रूप में चुनना चाहते हैं। ऐसे में देश यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है कि खेल केवल मनोरंजन तक सीमित न रहें। उन्होंने कहा कि भारत में खेलों के लिए नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में भारत की पहचान और प्रभाव भी बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के मुताबिक, आने वाले वर्षों में भारत में कई बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी की तैयारी युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगी।
2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा अहमदाबाद
भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी सौंपी गई है। यह इन खेलों का शताब्दी संस्करण होगा। इससे पहले भारत ने 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित किए थे। अब भारत की नजरें 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी पर हैं। इस दिशा में अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबान शहर के तौर पर चुना गया है। भारत उन देशों में शामिल है जो 2036 ओलंपिक की मेजबानी की प्रक्रिया के तहत अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ लगातार बातचीत में रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
'युवाओं के पास मंच भी है, संभावना भी और समर्थन भी'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है और 2036 ओलंपिक की मेजबानी का सपना भी लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, 'आने वाले वर्षों में दुनिया के बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स भारत में होंगे, इसलिए भारत के युवाओं के पास अब मंच भी है, संभावना भी है और समर्थन भी है। इसका मतलब है कि मौके अनंत हैं।' पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि युवा पीढ़ी खेलों के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उनके मुताबिक, खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और सहयोग मिलने से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर मिलेंगे।