फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   28-Day Protest Ends After Agreement to Remove Encroachment From Temple Road Agra UP

जीत गए शिवभक्त: 28 दिन बाद खत्म हुआ धरना, मंदिर और रास्ते से अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

Fri, 28 Aug 2026 10:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 28 Aug 2026 10:45 AM IST
सार
Register For Event

बरहन के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण और रास्ते से अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनने के बाद 28 दिन से चल रहा धरना समाप्त हो गया। बैठक में रास्ते में लगाए गए पिलर हटाने और आमजन के लिए पांच फीट रास्ता उपलब्ध कराने पर दोनों पक्ष सहमत हुए।
 

विज्ञापन
28-Day Protest Ends After Agreement to Remove Encroachment From Temple Road Agra UP
शिव मंदिर प्रांगण में धरना देते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बरहन कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण और रास्ते से अतिक्रमण हटाए जाने की सहमति बन गई है। इससे बृहस्पतिवार को 28 दिनों तक चला धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन


प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण एवं रास्ते में अतिक्रमण किए जाने का आरोप सत्तापक्ष से जुड़े एक नेता पर था। इसके खिलाफ श्री सिद्धेश्वराय सिद्ध गुफा सेवा ट्रस्ट की ओर से 10 अगस्त से कस्बे के मुख्य चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। सुनवाई न होने पर सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने दीवार खड़ी कर दी। इसकी जानकारी पर रात में ही उप जिलाधिकारी एत्मादपुर मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को थाना बरहन पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल आए दोपहर दोनों पक्षों के लोगों की थाना बरहन में बैठक हुई। इसमें भाजपा नेता की ओर से न्यायालय में दाखिल बाद वापस लेने, रास्ते में खड़े किए गए पिलरों को हटाने आमजन के लिए पांच फीट का रास्ता देने पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई। इसके बाद थाना प्रभारी बरहन ने धरनास्थल पर जाकर लोगों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed