{"_id":"6a8fc7051b56f7b671037a17","slug":"amrit-bharat-express-to-start-from-august-28-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: मुंबई और गोरखपुर का सफर होगा आसान, 28 अगस्त से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट पर होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: मुंबई और गोरखपुर का सफर होगा आसान, 28 अगस्त से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट पर होगा ठहराव
Thu, 27 Aug 2026 10:41 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:41 AM IST
गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन अब 28 अगस्त से अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलेगी और आगरा फोर्ट स्टेशन पर ठहरेगी। ट्रेन से आगरा के यात्रियों को मुंबई, गोरखपुर, कानपुर, कोटा, रतलाम और सूरत समेत कई प्रमुख शहरों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
अमृत भारत एक्सप्रेस (फाइल)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन अब अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। 28 अगस्त से शुरू होने वाली यह ट्रेन आगरा फोर्ट स्टेशन पर रुकेगी।
इससे यात्रियों को मुंबई के साथ गोरखपुर, कानपुर, कोटा, रतलाम, सूरत और अन्य प्रमुख शहरों तक बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 15085 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। आगरा फोर्ट स्टेशन पर शाम 7:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी और रविवार को शाम 4:20 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। पांच मिनट बाद शाम 4:25 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी।