फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bogus Firm Allegedly Causes Rs 7.77 Crore ITC Revenue Loss in Agra

बोगस फर्म का बड़ा फर्जीवाड़ा: 7.77 करोड़ की आईटीसी चोरी, फर्जी बिलों से सरकार की आंखों में झोंकी धूल

Tue, 25 Aug 2026 08:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 08:19 AM IST
सार
Register For Event

आगरा में बोगस फर्म बनाकर 7.77 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने का मामला सामने आया है। जांच में फर्म के घोषित पते पर न कारोबार मिला, न स्टॉक और न ही अभिलेख। राज्य कर अधिकारी की शिकायत पर लोहामंडी थाने में फर्म संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन
Bogus Firm Allegedly Causes Rs 7.77 Crore ITC Revenue Loss in Agra
agra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना लोहामंडी में आईटीसी चोरी का एक और मामला सामने आया है। बोगस फर्म बनाकर व्यापारी ने विभाग को 7.77 करोड़ रुपये राजस्व की क्षति पहुंचाई। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


राज्य कर अधिकारी खंड-8 जगदीश प्रसाद ने एमएस स्टार ट्रेडर्स के स्वामी पवन सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया है कि एमएस स्टार ट्रेडर्स ने आयरन एंड स्टील की खरीद-बिक्री के लिए विभाग से पंजीकरण प्राप्त किया था। ऑनलाइन आवेदन में फर्म स्वामी ने पता दरगाह रोड, नेहरू नगर दर्शाया था। आवेदन के साथ बिजली बिल भी लगाया था।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि व्यापारी के घोषित व्यापार स्थल पर न तो कोई व्यापारिक गतिविधियां हैं। न ही कोई स्टाॅक और अभिलेख पाए गए। व्यापारी की ओर से न तो कोई व्यापार किया न ही माल का परिवहन किया गया। नियम के खिलाफ इनवाॅइसों का आदान-प्रदान कर आईटीसी पास ऑन किया। फर्म ने सभी बिल शिव ट्रेडिंग कंपनी से प्राप्त किए जो अस्तित्व में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद आईटीसी का दावा किया गया। आरोपी ने वर्ष 2020-21 में 7,77,04,668 रुपये की राजस्व की क्षति पहुंचाई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की गई है। फर्जी फर्म के संचालक की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed