फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowded Trains and Buses Leave Passengers Struggling During Raksha Bandhan Agra UP

रक्षाबंधन पर मुश्किलों का सफर: ट्रेनों की खिड़कियों पर लटके, बसों की छतों पर चढ़े; डरावनी तस्वीरें

Fri, 28 Aug 2026 08:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 28 Aug 2026 08:58 AM IST
सार
Register For Event

रक्षाबंधन पर घर पहुंचने की होड़ में आगरा के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने पर लोग दरवाजों और खिड़कियों पर लटककर सफर करते दिखे, जबकि बसों में भी अव्यवस्था से यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन
Crowded Trains and Buses Leave Passengers Struggling During Raksha Bandhan Agra UP
रक्षाबंधन पर मुश्किलों का सफर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में रक्षाबंधन पर घर पहुंचने के लिए हर किसी को जल्दी थी। शहर के रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड व चौराहों पर परिवहन के इन साधनों में भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया। यहां तक कि लोगों ने जान की परवाह किए बिना ही ट्रेन की खिड़की और बसों की छतों पर चढ़कर सफर किया। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेनों के स्लीपर और जनरल कोच के बीच अंतर ही समाप्त होता नजर आया।
विज्ञापन

 

Crowded Trains and Buses Leave Passengers Struggling During Raksha Bandhan Agra UP
रक्षाबंधन पर मुश्किलों का सफर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोच पहले से भरे होने के कारण जगह के लिए धक्का-मुक्की हुई। बच्चे दबकर चिल्लाने लगे। कई यात्री दरवाजे पर लटककर सफर करने को मजबूर दिखे तो कई शौचालय के पास बैठे नजर आए। रेलवे की ओर से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने और कई स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव देने के बावजूद यात्रियों को राहत नहीं मिली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Crowded Trains and Buses Leave Passengers Struggling During Raksha Bandhan Agra UP
रक्षाबंधन पर मुश्किलों का सफर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार को आगरा कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शाम पौने चार बजे हजरत निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम जाने वाली ट्रेन पहुंची तो यात्रियों में कोच में चढ़ने को लेकर धक्कामुक्की शुरू हो गई। अंदर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। जगह नहीं मिलने पर कई यात्री दरवाजे से लटककर यात्रा करते दिखाई दिए। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भी यात्रियों की भीड़ और अफरातफरी का यही आलम रहा। सैकड़ों यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर खड़े रहे।
 
विज्ञापन

Crowded Trains and Buses Leave Passengers Struggling During Raksha Bandhan Agra UP
रक्षाबंधन पर मुश्किलों का सफर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, आईएसबीटी के बाहर बसों में भी यात्रियों की भीड़ लगी रही। सैटेलाइट बस अड्डे पर भी यात्री परेशान दिखाई दिए। रिमझिम बारिश के बीच यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं दिखे। मिट्टी गीली होने से परिसर में कीचड़ जैसी स्थिति बन गई। रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से आज बसों में भी अतिरिक्त भीड़ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed