फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Snakebites Kill Five in Mathura in Two Months 45 Attacked

सांपों का खूनी खेल: अभय, तेलिस,  प्रेमवती, नेम सिंह और अब नंद, दो माह में 45 लोगों को सांप ने डसा; पांच की मौत

Fri, 28 Aug 2026 08:03 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 28 Aug 2026 08:03 AM IST
सार
Register For Event

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सांपों ने मानसून में खूनी खेल खेला। सांपों के डसने से दो महीने में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 40 लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। 

विज्ञापन
Snakebites Kill Five in Mathura in Two Months 45 Attacked
सांप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो माह में जिले में करीब 45 लोगों को सांप के डसने के मामले सामने आए हैं। इनमें पांच की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल में सर्पदंश के शिकार लोगों को चिकित्सकों ने जरूरत के अनुसार एंटी स्नेक डोज दी।
विज्ञापन




 

बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। जुलाई और अगस्त माह में अब तक करीब 45 लोग सर्पदंश के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें से 40 मरीजों को उपचार देकर बचा लिया गया । जिला अस्पताल में इनका उपचार किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का पानी सांपों के बिलों में भर जाने से वे बाहर निकलकर खेतों, झाड़ियों, कच्चे मकानों व कबाड़ में छिप जाते हैं। जिला अस्पताल में दो माह में पहुंचे लोगों को चिकित्सकों द्वारा एंटी स्नेक वेनम की डोज दी गई। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि जहरीले सांप के काटने के बाद मरीज को झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचाना जरूरी है। समय पर उपचार मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

इनकी हुई मौत
हाईवे स्थित मासूम नगर निवासी 13 वर्षीय किशोर तेलिस, छाता निवासी नौ वर्षीय अभय, राया के नगला सहसू निवासी 75 वर्षीय प्रेमवती, सुरीर क्षेत्र के मुइद्दीनपुर गांव निवासी 52 वर्षीय किसान नेम सिंह तथा सुरीर क्षेत्र के नगला जगरूपा निवासी दिव्यांग नंदकिशोर की सर्पदंश से मौत हो चुकी है।

यह सावधानी बरतें
सांप के काटने पर घबराने के बजाय मरीज को शांत रखें और काटे गए अंग को कम से कम हिलाएं। मरीज को जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल ले जाएं। घाव को काटना, चूसना या उस पर कोई घरेलू पदार्थ लगाना नुकसानदायक हो सकता है। सांप को पकड़ने या मारने में भी समय बर्बाद न करें। रात के समय बाहर निकलते समय टॉर्च का प्रयोग करें। जूते पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लें। घर के आसपास झाड़ियों व कचरे को जमा न होने दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed