फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors Remove One-Kilogram Tumor from 8-Year-Old Girl at SN Medical College

एसएन मेडिकल कॉलेज: बच्ची की कांख में थी एक किलो की गांठ, तीन घंटे चली सर्जरी; तब बची मासूम की जान

Sat, 22 Aug 2026 12:45 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 12:45 PM IST
सार
Register For Event

एसएन मेडिकल कॉलेज में आठ साल की बच्ची की जटिल सर्जरी कर कांख और सीने के बीच से करीब एक किलो की गांठ निकाली गई। तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसी दौरान 10 साल के बच्चे की किडनी में मौजूद गांठ की भी सफल सर्जरी की गई। दोनों ऑपरेशन निजी अस्पताल में लाखों रुपये में होते, जबकि एसएन में निशुल्क किए गए।

विज्ञापन
Doctors Remove One-Kilogram Tumor from 8-Year-Old Girl at SN Medical College
एसएन मेडिकल कॉलेज: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग ने बच्ची की सर्जरी कर कांख से एक किलो की गांठ निकाली है। आईसीयू में भर्ती रहने के बाद मरीज को अब डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


बाल सर्जन डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि आठ साल की बच्ची के बगल और सीने के बीच में गांठ थी। इससे ये हिस्सा बढ़ता जा रहा था। इसे मायोफाइब्रोमा बोलते हैं। जांच कराने के बाद तीन घंटे तक ऑपरेशन कर गांठ को बाहर निकाला गया। इससे बच्ची की जान बच गई। इसमें कैंसर सर्जन डॉ. वरुण अग्रवाल भी रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा 10 साल के बच्चे के किडनी में भी गांठ थी, इसकी भी जटिल सर्जरी कर गांठ निकाली गई है। इसमें भी करीब तीन घंटे तक का समय लगा। दोनों ऑपरेशन में निजी अस्पताल में 4-5 लाख रुपये का खर्चा आता, एसएन में निशुल्क हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed