फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child Dies After Ceiling Plaster Falls in SN Medical College Emergency Ward

एसएन मेडिकल कॉलेज हादसा: बच्चे के सिर पर गिरी प्लास्टर, आईसीयू में मौत; जर्जर वार्ड से मरीज शिफ्ट

Sat, 22 Aug 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 10:17 AM IST
सार
Register For Event

एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर 10 वर्षीय उमेर के सिर और गर्दन पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वार्ड में भर्ती सभी बच्चों को तत्काल बाल रोग विभाग में शिफ्ट किया गया। अस्पताल के दूसरे वार्ड में भी प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई, जिससे जर्जर भवनों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Child Dies After Ceiling Plaster Falls in SN Medical College Emergency Ward
एसएन मेडिकल काॅलेज में छत से गिरा प्लास्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बच्चे के सिर पर छत से प्लास्टर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। वार्ड को तत्काल खाली कराते हुए सभी बच्चों को बाल रोग विभाग में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं बच्चे की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन शव लेकर के अपने घर चले गए हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को इमरजेंसी के बच्चा वार्ड में 15 मरीज भर्ती थे। दोपहर करीब दो बजे छत से एक फीट चौड़ाई का प्लास्टर खंदारी के नसीराबाद निवासी आमिर खान के 10 वर्षीय बेटे उमेर के सिर पर गिर पड़ा। परिजन घबरा गए और चीखने लगे। वार्ड में भर्ती अन्य बच्चों के परिजन भी दहशत में आ गए। स्टाफ ने प्राचार्य और एसआईसी को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


तत्काल एंबुलेंस से इमरजेंसी के पीछे बने बाल रोग विभाग में बच्चों को शिफ्ट किया गया। वहीं घायल उमेर को आईसीयू में भर्ती कर सीटी स्कैन कराया गया। उपचार के दौरान देर रात बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निमोनिया से पीड़ित था उमेर
प्लास्टर गिरने से मृत उमेर को निमोनिया की परेशानी थी। दो दिन पहले ही उसे भर्ती कराया गया था। प्लास्टर उसके सिर और गर्दन पर गिरा। एत्माउदौला निवासी राजा खान ने बताया कि उनका बेटा भी उमेर के पास वाले बेड पर था। प्लास्टर गिरने की तेज आवाज से वह सहम गए और बेटे को तत्काल गोद में उठा लिया।


बाल रोग विभाग भी जर्जर
इमरजेंसी के पीछे बने बाल रोग विभाग के वार्ड में भी रात में प्लास्टर गिर गया। बच्चों के बेड दूर होने के कारण हादसा बच गया। ये भवन भी पूरी तरह से जर्जर है। यहां आए दिन प्लास्टर गिरता रहता है। इमरजेंसी की इमारत 1980 में बनी थी। 2004, 2014 और 2018 में मरम्मत कार्य भी कराया जा चुका है। इसके बावजूद टाइल्स उखड़ गई हैं। मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed