{"_id":"6a89a9c04777ad1c2b0f728e","slug":"father-in-law-had-cameras-installed-in-daughter-in-law-room-2026-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेशर्मी की हदें पार: बेडरूम में लगाए कैमरे, बहू के हर पल की रिकाॅर्डिंग; जानें क्यों इस हद तक गिर गया ससुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेशर्मी की हदें पार: बेडरूम में लगाए कैमरे, बहू के हर पल की रिकाॅर्डिंग; जानें क्यों इस हद तक गिर गया ससुर
Sat, 22 Aug 2026 07:23 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:23 PM IST
यूपी के आगरा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने ससुर पर संगीन आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि ससुर ने उसके कमरे में कैमरे लगवा दिए हैं। उसकी हर पल की रिकाॅर्डिंग ससुर अपने कमरे में लगे माॅनिटर पर देखता है। पुलिस आरोपों के जांच में जुटी है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एकता थाने में विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सबसे गंभीर आरोप ससुर पर बहू के बेडरूम में कैमरा लगवाकर अपने कमरे में डिस्प्ले मॉनिटर से उसकी गतिविधियों पर नजर रखने का है। अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति द्वारा दूसरी शादी करने की धमकी भी दी गई।
एकता थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के अनुसार उसका विवाह 27 जून 2021 को देवरी रोड निवासी युवक से हुआ था। पति दिल्ली मेट्रो में नौकरी करता है। शादी में कार, घर-गृहस्थी का सामान, सोने-चांदी के आभूषण और आठ लाख रुपये नकद समेत करीब 22 लाख रुपये खर्च हुए। आरोप है कि इसके बावजूद सास , ननद , छोटी ननद, नंदोई, पति और ससुर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे।

25 मई 2026 को दिल्ली में मारपीट कर करीब एक घंटे तक बेहोश रखा गया। 27 मई को बच्चे के साथ आगरा लाकर फिर मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। उस समय पीड़िता ने 112 पर शिकायत भी की थी। पति पर बिना जानकारी दिए कोर्ट में तलाक का मुकदमा प्रस्तुत करने और दूसरी शादी की अनुमति मांगने का भी आरोप है।
पीड़िता के अनुसार शिकायत के बाद ससुर ने घर में और उनके बेडरूम में कैमरा लगवा दिया। कैमरे का डिस्प्ले मॉनिटर अपने कमरे में लगवाया। इस कारण उसे काफी असहज होना पड़ा। ससुराल वालों ने पांच वर्ष के बेटे का एडमिशन तक नहीं कराया। तीन माह पूर्व घर से निकाल दिया है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें-ये तो हद ही हो गई: एक विषय का परिणाम सुधरवाने गया, दो में कर दिया फेल; अब नई मुसीबत में पड़ गया छात्र
ये भी पढ़ें-ये तो हद ही हो गई: एक विषय का परिणाम सुधरवाने गया, दो में कर दिया फेल; अब नई मुसीबत में पड़ गया छात्र