फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hearing held in court regarding film actress Kangana Ranaut gutter generation statement in Agra

कंगना रणौत केस: वादी ने रखे कोर्ट में साक्ष्य, फिल्म अभिनेत्री पर छात्रों को गटर जेनरेशन कहने का आरोप

Fri, 21 Aug 2026 06:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 21 Aug 2026 06:57 PM IST
सार
Register For Event

भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर परिवाद में शुक्रवार को आगरा की कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दाैरान कोर्ट में वादी पक्ष की ओर से अभिनेत्री के खिलाफ साक्ष्य रखे गए। मामले में अगली सुनवाई तीन सितंबर को होगी। 

विज्ञापन
Hearing held in court regarding film actress Kangana Ranaut gutter generation statement in Agra
कंगना रणाैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा छात्रों को गटर जेनरेशन कहने और उनके अभिभावकों का अपमान करने के आरोप में उनके खिलाफ दायर वाद में शुक्रवार को एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। वादी पक्ष की तरफ से अधिवक्ताओं ने साक्ष्य पेश कर अपना पक्ष रखा। मामले में अगली सुनवाई 3 सितंबर, 2026 को होगी।
विज्ञापन


राजीव गांधी बार के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने परिवाद दायर कर आरोप लगाया है कि नीट और अन्य परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से करोड़ों छात्र आहत हुए हैं। कई छात्रों ने तनाव में आकर आत्महत्या भी कर ली। इन घटनाओं के विरोध में हजारों छात्रों ने दिल्ली जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन


20 जुलाई 2026 को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, और आंसू गैस के गोले दागकर गोलियां चलाईं। कई छात्र घायल हुए थे। विपक्षी नेताओं ने छात्रों का समर्थन किया, जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। कंगना रणौत ने 27 जुलाई, 2026 को सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था मैंने अपनी जिंदगी में कभी किसी एक जगह पर इतना भद्दापन व गंदगी नहीं देखी। ऐसे वीडियो देखकर मुझे उबकाई आती है। उन्होंने छात्रों को गटर जेनरेशन बताते हुए उनकी परवरिश पर सवाल उठाए थे। परिवाद में कहा गया है कि इन टिप्पणियों से छात्रों, उनके अभिभावकों और परिवादी की भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed