फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves Break Into Jewellery Shop After Failing at Two Other Shops

चोरों ने नहीं मानी हार: दो दुकानों में कुछ नहीं मिला, फिर ज्वेलर्स के यहां लगाई सेंध, लाखों के गहने उड़ाए

Fri, 21 Aug 2026 01:39 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 01:39 PM IST
सार
Register For Event

आगरा के अकोला के गहर्रा की प्याऊ पर चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया, लेकिन दो दुकानों में सेंध लगाने में नाकाम रहने के बाद ज्वेलर्स की दुकान में घुस गए। पीछे की दीवार तोड़कर लॉकर से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Thieves Break Into Jewellery Shop After Failing at Two Other Shops
ज्वेलर्स के यहां लगाई सेंध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना कागारौल अंतर्गत गहर्रा की प्याऊ पर चोरों ने एक बार फिर अपनी दहशत फैलाई है। बीती रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए एक ज्वेलर्स की दुकान से सोने-चांदी के गहनों के साथ-साथ नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन



प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात चोरों ने गहर्रा की प्याऊ पर स्थित तीन दुकानों को लक्ष्य बनाया। चोरों ने एक डॉक्टर की दुकान में पीछे से दीवार तोड़कर प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन दुकान के अंदर डॉक्टर का क्लीनिक देखकर उन्होंने अपना इरादा बदल दिया और वहां से चले गए। इसके बाद उन्होंने दूसरी दुकान को निशाना बनाया, लेकिन मजबूत खंडों से बनी होने के कारण वे उस दुकान की दीवार तोड़ने में असफल रहे।
विज्ञापन


अपने नापाक इरादे को अंजाम देने के लिए चोरों ने तीसरी दुकान, जो कि एक ज्वेलर्स की थी, को चुना। उन्होंने पीछे से दीवार तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और सोने-चांदी के गहनों से भरा लॉकर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने जब सुबह अपनी दुकान खोली तो उसने चोरी की घटना को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आगे की जांच कर रही है। हालांकि, चोरी की गई सामग्री की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार लाखों रुपये के गहने और नकदी की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed