{"_id":"6a87146b8b0db9aa3904b638","slug":"piece-of-stone-fell-from-roof-of-agra-fort-station-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा फोर्ट स्टेशन की छत से गिरा पत्थर, प्लेटफाॅर्म पर मची अफरी-तफरी; बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा फोर्ट स्टेशन की छत से गिरा पत्थर, प्लेटफाॅर्म पर मची अफरी-तफरी; बड़ा हादसा टला
Thu, 20 Aug 2026 08:21 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:21 PM IST
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म की छत से पत्थर टूटकर गिर गया। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि कोई यात्री इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
स्टेशन की छत से टूटकर गिरा पत्थर का मलबा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर शाम करीब पांच बजे प्लेटफाॅर्म एक की सीढ़ियों के पास छत से पत्थर का टुकड़ा भरभराकर गिर पड़ा। पत्थर नीचे आते ही छोटे-छोटे टुकड़ों में बिखर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई यात्री मौजूद नहीं था, वरना जनहानि हो सकती थी। घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
बृहस्पतिवार शाम के समय स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बनी हुई थी। प्लेटफाॅर्म दो पर ट्रेन खड़ी थी और यात्री सीढ़ियों से दूसरे प्लेटफाॅर्म की ओर जा रहे थे। इसी दौरान प्लेटफाॅर्म एक की सीढ़ियों के पास अचानक छत का पत्थर गिर गया। सूचना पर रेलवे के एसएम, आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। बता दें कि इससे पहले फरवरी 2026 में आगरा फोर्ट स्थित टीटीई विश्राम गृह (रनिंग रूम) की छत का प्लास्टर गिर गया था। वहां मौजूद तीन कर्मचारी बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे के उच्च अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए थे। इस बारे में आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसकी जांच कर मरम्मत कराई जाएगी। आपको बता दें कि आगरा फोर्ट स्टेशन वर्ष 1874 में राजपूताना स्टेट रेलवे के तहत दिल्ली-बांदीकुई और बांदीकुई-आगरा मीटर गेज लाइन के साथ चालू हुआ था। इसे आगरा किले और जामा मस्जिद के बीच स्थित ऐतिहासिक त्रिपोलिया चौक हटाकर बनाया गया था। मौजूदा समय में स्टेशन 152 वर्ष पुराना हो चुका है।