फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में मूसलाधार बारिश: सड़कें बनीं तालाब, वाहन हुए बंद, एक घंटे से अधिक बरसे बदरा; तस्वीरें

Thu, 20 Aug 2026 06:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 20 Aug 2026 06:03 PM IST
सार
Register For Event

आगरा में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं मुसीबत भी खड़ी कर दी। सड़कों से लेकर गलियों तक पानी में डूबी नजर आईं। जगह-जगह वाहन बंद होने से जाम लग गया। जलभराव के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Heavy rain in Agra waterlogging in several areas
सड़कों पर जलभराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में भीषण गर्मी और उमस के बीच बृहस्पतिवार शाम चार बजे हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई लेकिन सड़कों पर हुए जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी। आधे घंटे में ही मदिया कटरा, कैलाशपुरी, दौरेठा, अवधपुरी, अलबतिया रोड, शंकरगढ़ पुलिया, हलवाई की बगीची आदि क्षेत्रों में सड़कें पानी में डूब गईं।





 
Heavy rain in Agra waterlogging in several areas
आगरा में भारी बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई वाहन इंजन तक पानी पहुंचने से बंद हो गए। धक्का लगाकर जैसे-तैसे निकाला गया। जलभराव ने नाला सफाई के नाम पर करोड़ों खर्च के दावों की भी पोल खोल दी। बाग फरजाना के पार्षद शरद चौहान ने बताया कि बारिश के बाद रवि हॉस्पिटल से दिल्ली गेट के बीच बना नाला चोक होने से पानी नहीं निकल पाया।

 
Heavy rain in Agra waterlogging in several areas
सड़कों पर हुआ भीषण जलभराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मदिया कटरा से कैलाशपुरी तक सड़क पानी में डूबी रही। यही हाल तोता का ताल का रहा। पुष्पांजलि अस्पताल के सामने और दिल्ली गेट से निकल रहा नाला बंद होने से जलभराव हुआ। शंकरगढ़ पुलिया की भी यही स्थिति रही। केदार नगर से अलबतिया रोड तक और फिर अवधपुरी में कॉलोनियों और घरों में पानी भर गया। दौरेठा क्षेत्र की कॉलोनियों में लोग जलभराव के कारण बाहर नहीं निकल पाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain in Agra waterlogging in several areas
आगरा में बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्षेत्रीय निवासी अनिल तिवारी ने बताया कि नालों की सफाई न होने का खामियाजा उठाना पड़ रहा है। नगर आयुक्त आकर सफाई का सच देखें। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि जलभराव वाली जगहों पर पंप लगवाकर पानी निकलवाया गया। कुछ जगह दिक्कतें हैं, जहां स्थायी समाधान के लिए योजना बनाई जा रही है। 
 
विज्ञापन
Heavy rain in Agra waterlogging in several areas
आगरा में जोरदार बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आवास विकास, गढ़ी भदाैरिया, कैलाशपुरी मोड़, टेढ़ी बगिया आदि क्षेत्रों में भीषण जलभराव के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद भी यहां जलभराव के चलते लोग परेशान रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed