फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protesting Devotees Clash With Police While Building Wall Around Shiva Temple

एसडीएम नहीं पहुंचे तो टूटा भक्तों का सब्र: धरनास्थल से उठकर मंदिर की खड़ी कर दी दीवार, पुलिस से हुई झड़प

Tue, 25 Aug 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 10:21 AM IST
सार
Register For Event

बरहन में प्राचीन शिव मंदिर के रास्ते और परिसर में कथित अतिक्रमण के विरोध में धरना दे रहे शिवभक्त सोमवार को एसडीएम के न पहुंचने पर खुद चारदीवारी बनाने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया।

विज्ञापन
Protesting Devotees Clash With Police While Building Wall Around Shiva Temple
भीड़ को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बरहन कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण और रास्ते पर अतिक्रमण करने के विरोध में शिवभक्त कई दिनों से धरना दे रहे हैं। सोमवार को धरनास्थल पर एसडीएम के नहीं आने पर गुस्साए लोगों ने मंदिर की चारदीवारी बनानी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ते हुए निर्माण कार्य बंद कराया। इस दौरान पुलिस की शिवभक्तों को झड़प भी हुई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। बाद में लोगों ने थाने का भी घेराव किया। हालांकि पुलिस ने समझाकर लोगों को धरनास्थल पर वापस भेज दिया।
विज्ञापन


शिवभक्तों का कहना है कि कस्बे के मोहल्ला खेड़ा पर प्राचीन शिव मंदिर है। मंदिर के पास रहने वाले सत्तापक्ष से जुड़े एक व्यक्ति के परिवार ने मंदिर के रास्ते पर और प्रांगण में मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। इसके विरोध में कस्बे के मुख्य चौराहे पर 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। शिव भक्तों का आरोप है कि धरने पर कई बार उपजिलाधिकारी एत्मादपुर पहुंचे, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान ने प्रशासन को दो दिन में दीवार लगाने का चेतावनी दी थी लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम ने मौके की जांच का आश्वासन दिया था, लेकिन दोपहर तक नहीं आए। इसके बाद धरना दे रहे लोगों ने मंदिर की चारदीवारी बनानी शुरू कर दी। करीब 5 फीट दीवार बना डालने पर पुलिस पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर काम बंद कराया। थाना प्रभारी बरहन आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed