फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway JE Hit by Passenger Train in agra up news

दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए रेलवे के जेई, धड़ से अलग हो गए दोनों पैर; दृश्य देख कांप गए लोग

Tue, 25 Aug 2026 07:31 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 07:31 PM IST
सार
Register For Event

आगरा के सैंया में रेलवे के एफएमआई विभाग के अवर अभियंता मनोज सैनी पैदल ट्रैक पार करते समय पीछे से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके दोनों पैर धड़ से अलग हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सीएचसी सैंया से एसएन अस्पताल रेफर कराया।

विज्ञापन
Railway JE Hit by Passenger Train in agra up news
भयानक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसे में अवर अभियंता के दोनों पैर कट गए। बताया गया है कि वे डाउन ट्रैक पर पैदल चल रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रही पैसेंजर ट्रेन ने उन्हें चपेट में ले लिया।  सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी सैंया पहुंचाया, जहां से उन्हें एसएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



रेलवे के एफएमआई विभाग में मनोज सैनी अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया है कि शाम करीब 5:30 बजे जाजऊ रेलवे स्टेशन के पास ब्लॉक लेकर मशीन से काम किया जा रहा था। इस दौरान मनोज सैनी सैंया कस्बे के अंडरपास के पास मशीन से नीचे उतरकर डाउन ट्रैक पर पैदल चल रहे थे।
विज्ञापन



इसी दौरान भाड़ई की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में उनके दोनों पैर धड़ से अलग हो गए। ट्रैक के पास काम कर रहे अन्य रेल कर्मचारियों ने तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायल मनोज सैनी को सीएचसी सैंया ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एसएन अस्पताल, आगरा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed