फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain Turns Agra Streets Into Muddy Puddles, Residents Struggle to Commute

मुसीबत में जिंदगानी: गलियों में पानी-कीचड़, घर से निकलना मुश्किल; इन इलाकों में दिखता है 'नरक'

Tue, 25 Aug 2026 11:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 11:39 AM IST
सार
Register For Event

आगरा में सोमवार की बारिश के बाद सड़क खुदाई से निकली मिट्टी और जलभराव ने अवधपुरी, दौरेठा, बसई, इंद्रापुरम समेत कई इलाकों में लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। कीचड़ और गंदे पानी से होकर लोगों को स्कूल, बाजार, दफ्तर और मंदिर तक जाना पड़ा। नगर निगम ने नालियों की सफाई और जलनिकासी के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
Rain Turns Agra Streets Into Muddy Puddles, Residents Struggle to Commute
मुसीबत में जिंदगानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खुदाई के बाद सड़क पर ही छोड़ दी गई मिट्टी से सोमवार सुबह हुई बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। गलियों में पानी भरा तो घर से बाहर निकले लोगों की परेशानी बढ़ गई। गंदे पानी से होकर उन्हें ऑफिस, बाजार और स्कूल जाना पड़ा। सावन के चौथे सोमवार को मंदिर जाने वाली महिलाओं को कीचड़ और गंदे पानी भरे रास्तों से होकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन


अवधपुरी, दौरेठा, बसई, इंद्रापुरम, टेढ़ी बगिया, दिल्ली गेट, मारुति एस्टेट से साकेत कॉलोनी के बीच लोगों को कीचड़ भरे रास्तों पर दिक्कत ज्यादा रही। शहर में 12 किमी लंबी पांच प्रमुख सड़कों पर मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। यहां यूटिलिटी डक्ट, सीवर, पानी की पाइपलाइनें बिछाई जा रही हैं। इस वजह से सड़कों की खुदाई होने के कारण मिट्टी के ढेर जगह-जगह लगे हैं।
विज्ञापन


बसई से इंद्रापुरम, दिल्ली गेट से हरीपर्वत, टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार, सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट और अमर होटल से इंद्रापुरम के बीच खुदाई के बाद छोड़ी गई मिट्टी ने सोमवार को लोगों को परेशान कर दिया। यही हाल दौरेठा, अवधपुरी क्षेत्र की गलियों का रहा, जहां पानी भर जाने से लोगों को घर से निकलते ही मुसीबत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरेठा निवासी अनिल तिवारी ने बताया कि नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी भर रहा है। नालियां ऊंची और गलियां नीची हैं। दौरेठा निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि मंदिर जाने के लिए गंदे पानी से होकर निकलना पड़ा। शहीद नगर निवासी मो. सोहेल ने बताया कि तीन महीने से खुदाई करके सड़क ऐसे ही छोड़ दी है। पूरा बारिश का सीजन कीचड़ और दलदल से जूझते हुए बीता है। गिट्टियां भी नहीं डाली गईं।


अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार का कहना है कि जिन जगहों पर पानी भरने की शिकायत आई है, उन जगहों के संबंधित सेनेटरी इंस्पेक्टरों से नालियों की सफाई के साथ गलियों में भरे पानी की निकासी कराने के लिए कहा गया है। कीचड़ वाली जगहों पर मिट्टी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed