फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unidentified Woman and Girl Found Dead Near Railway Track in Agra

यूपी: सिर में गंभीर चोट, कुछ दूर पड़ी मिली बालिका की लाश, कौन हैं बरहन में मिलीं ये अभागिन? शिनाख्त भी न हुई

Fri, 21 Aug 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 10:12 AM IST
सार
Register For Event

आगरा के बरहन में रेलवे लाइन के पास 25 वर्षीय महिला और करीब 10 साल की बालिका के शव मिले, लेकिन कई दिन बाद भी उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम में सिर की गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ट्रेन से गिरीं या उन्हें फेंका गया।

विज्ञापन
Unidentified Woman and Girl Found Dead Near Railway Track in Agra
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरहन में रेलवे लाइन के पास युवती और बालिका के मिले शवों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस की 4 टीमें प्रयास में लगी हैं। दोनों के ट्रेन से गिरने या फेंके जाने की आशंका है। उनके सिर और हाथ में चोट लगी थी। सिर से अत्यधिक खून बहने से मौत हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम में मौत की वजह का खुलासा हुआ। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार करा दिया। शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों और राज्यों की पुलिस की मदद ली जा रही है। 16 अगस्त को दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के किनारे मितावली से बरहन के बीच महिला और बालिका के शव 4 किलोमीटर के अंतराल पर मिले थे। बालिका की उम्र 10 तो महिला की 25 वर्ष मानी गई। चेहरे से दोनों के एक ही परिवार के होने की आशंका है। महिला गहने पहने हुए थी।
विज्ञापन


डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि जिस समय शव मिले, उससे पहले निकलीं 40 ट्रेनों का रिकाॅर्ड खंगाला गया है। यह भी देखा गया कि किसी ट्रेन में लावारिस सामान मिला हो लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। युवती और बालिका की गुमशुदगी किसी जिले और राज्य में दर्ज होने की जानकारी की जा रही है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनके सिर में चोट ट्रेन से खुद गिरने की वजह से लगी या फिर किसी ने उन्हें ट्रेन से फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed