{"_id":"6aeab14aea8f4e937104c588","slug":"up-police-constable-dead-body-found-hanging-in-agra-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने दी जान: घर में फंदे से लटकी मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम; दो मासूमों से सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने दी जान: घर में फंदे से लटकी मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम; दो मासूमों से सिर से उठा पिता का साया
Wed, 04 Nov 2026 09:45 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:45 AM IST
आगरा में यूपी पुलिस के सिपाही का शव फंदे से लटका मिला। वह प्रतापगढ़ में तैनात थे। तबीयत खराब होने के चलते वर्तमान में अपने गांव में रह रहे थे। मंगलवार शाम उनका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही मलपुरा क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी गोपाल सिंह की तैनाती प्रतापगढ़ में थी। वह 2011 बैच के सिपाही थे। वह गुर्दे की बीमारी से काफी समय से परेशान थे। वह काफी समय से अपने गांव अजीजपुर में थे। मंगलवार शाम करीब सात बजे कमरा अंदर से बंद था। खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर पड़ोसी आ गए।
ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा, उनका शव पंखे से लटका हुआ था। परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी 12 वर्षीय बेटी काव्या और एक वर्षीय गौरी हैं। घटना से पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी सैया जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि मौके पर फील्ड यूनिट की टीम बुलाई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।