{"_id":"6a8964caa8940d82190b6b87","slug":"aligarh-muslim-university-land-dispute-and-amuta-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: 'सेव एएमयू लैंड' की गूंज, जमीन बचाने के लिए 24 अगस्त को होगा मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: 'सेव एएमयू लैंड' की गूंज, जमीन बचाने के लिए 24 अगस्त को होगा मार्च
Sat, 22 Aug 2026 02:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:29 PM IST
एएमयू की जमीन को संरक्षित कराने के लिए अमूटा भी आगे आ गया है। अमूटा ने विश्वविद्यालय की भूमि और विरासत की सुरक्षा को लेकर 24 अगस्त को स्टेकहोल्डर्स मीटिंग और मार्च का आह्वान किया है।
विज्ञापन
बाब-ए-सैयद एएमयू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमारी जमीन, हमारी विरासत, हमारी जिम्मेदारी—इस संदेश के साथ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की जमीन को संरक्षित करने की मुहिम तेज होती नजर आ रही है। एएमयू टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) ने विश्वविद्यालय की भूमि और विरासत की सुरक्षा को लेकर 24 अगस्त को स्टेकहोल्डर्स मीटिंग और मार्च का आह्वान किया है।
विज्ञापन
बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे टीचिंग स्टाफ क्लब में होगी। इसमें विश्वविद्यालय की जमीन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ उसके संरक्षण और भविष्य में सुरक्षित रखने की रणनीति पर विचार किया जाएगा। बैठक के बाद बेगम सुल्तान जहां हॉल तक मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन