{"_id":"6acdb7b4d6c2fa0bb40589e5","slug":"amu-sir-syed-day-chief-guest-justice-augustine-masih-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू: सर सैयद दिवस 17 अक्तूबर को, मुख्य अतिथि होंगे सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति मसीह, विवि के रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू: सर सैयद दिवस 17 अक्तूबर को, मुख्य अतिथि होंगे सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति मसीह, विवि के रहे छात्र
Tue, 13 Oct 2026 10:17 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:17 AM IST
एएमयू में सर सैयद डे पर विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस सत्यवीर सिंह, नौसेना अकादमी एझिमाला के प्रिंसिपल रियर एडमिरल एसएम उरूज अतहर और केपी समूह के डॉ फारुक जी पटेल होंगे।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति मसीह, न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद खान की जयंती पर 17 अक्तूबर को सर सैयद दिवस मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह होंगे। वह यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र भी रहे हैं।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह और भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला (केरल) के प्रधानाचार्य रियर एडमिरल एस. एम. उरूज अतहर होंगे। गुजरात के केपी समूह के संस्थापक अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डॉ. फारुक जी. पटेल विशेष अतिथि होंगे।
विज्ञापन
सर सैयद दिवस पर कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह छह बजे यूनिवर्सिटी की मस्जिद में कुरआन ख्वानी से होगी। सुबह सात बजे सर सैयद की मजार पर चादरपोशी की जाएगी। इसके बाद सुबह 9:30 बजे सर सैयद हाउस में उनके लेखन और पुस्तकों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी और पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित होगा। मुख्य समारोह सुबह 10:45 बजे गुलिस्तान-ए-सैयद में शुरू होगा।
विज्ञापन