{"_id":"6ace196955f009a3e809c3bc","slug":"kunwar-nagar-baba-colony-no-road-no-vote-protest-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: पांच साल से सड़क का इंतजार, कुंवर नगर-बाबा कॉलोनी के लोग बोले- 'सड़क नहीं तो वोट नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: पांच साल से सड़क का इंतजार, कुंवर नगर-बाबा कॉलोनी के लोग बोले- 'सड़क नहीं तो वोट नहीं'
Tue, 13 Oct 2026 05:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:14 PM IST
क्षेत्रवासियों ने महापौर से 24 फुटा रोड पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने की मांग की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने के निर्देश देने को कहा।
विज्ञापन
सड़क के लिए प्रदर्शन करने लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के कुंवर नगर वार्ड 62 और बाबा कॉलोनी वार्ड पांच के लोग सड़क निर्माण न होने से परेशान हैं। वे पांच साल से सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर नगर निगम और महापौर से समस्या समाधान की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो नगर निगम में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' का नारा भी दिया। गली के किनारे जमीन पर एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इसके आसपास लिंक गलियों का पानी भरता रहता है। इस जलभराव से करंट उतरने का खतरा बना रहता है। पहले एक गाय की करंट की चपेट में आने से मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
महापौर से निरीक्षण और कार्रवाई की मांग
क्षेत्रवासियों ने महापौर से 24 फुटा रोड पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने की मांग की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने के निर्देश देने को कहा। प्रदर्शन करने वालों में शारदा देवी, धीरेन्द्र सिंह, अनोखे लाल सैनी, सविता, प्रेमवती, ऊषा देवी, गिरजा देवी, फूलवती, घनश्याम सिंह और ऋषिपाल शामिल थे।
विज्ञापन