फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bus Hits Container In Akrabad

अकराबाद: कंटेनर से टकराई सवारियों से भरी बस, आठ माह के मासूम की मौत व 16 घायल, मचा हड़कंप

Tue, 03 Nov 2026 06:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 03 Nov 2026 06:03 PM IST
सार
Register For Event

मध्यरात्रि ढाई बजे अचानक हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। घायल महिलाएं-बच्चे रो रहे थे। वहीं जिन्हें चोट नहीं आई थी, वह भी अन्य यात्रियों के चेहरे और शरीर से बहते खून को देखकर दहशत में मदद के लिए गुहार लगा रहे थे। रोने-मदद के लिए पुकारने की आवाज सुनकर सड़क किनारे घरों के अंदर सो रहे ग्रामीणाें की आंख खुल गई। ग्रामीण अपने-अपने घरों से निकलकर मदद के लिए दौड़ पड़े।

विज्ञापन
Bus Hits Container In Akrabad
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद

विस्तार

अकराबाद के जीटी रोड पर खेड़ा नारायन सिंह गांव के पास सवारियों से भरी निजी बस कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बस की एक साइड का आधा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक मासूम की मौत हो गई, जबकि 16 सवारियां घायल हो गईं। गंभीर घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसा सोमवार रात करीब ढाई बजे हुआ।

विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार सोमवार रात परिवहन निगम के रंग में रंगी बस कौशांबी से सवारियां लेकर फर्रुखाबाद के लिए जा रही थी। खेड़ा नारायन सिंह गांव के पास किसी वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित बस सामने चल रहे कंटेनर से जा टकराई। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में रुखसार, जफर, सद्दाम और आसमा बेगम निवासी कटिया थाना कंपिल जिला फर्रुखाबाद, जोहरा खुर्शीद, अफरोज निवासी सहमनपुर थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज सहित 16 बस यात्री घायल हुए हैं। कुछ के हल्की चोटें आई थीं, जो दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए चले गए।
विज्ञापन


घायलों को मौके से ही पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा जहां साहिल (08 माह) पुत्र जफर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अन्य घायलों का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। बस थाने में खड़ी करा दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चीख-पुकार सुन सोते से उठकर मदद के लिए दौड़ पड़े ग्रामीण
अकराबाद के जीटी रोड किनारे रोहिना सिंहपुर गांव के किनारे मध्यरात्रि ढाई बजे अचानक हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। घायल महिलाएं-बच्चे रो रहे थे। वहीं जिन्हें चोट नहीं आई थी, वह भी अन्य यात्रियों के चेहरे और शरीर से बहते खून को देखकर दहशत में मदद के लिए गुहार लगा रहे थे।

रोने-मदद के लिए पुकारने की आवाज सुनकर सड़क किनारे घरों के अंदर सो रहे ग्रामीणाें की आंख खुल गई। ग्रामीण अपने-अपने घरों से निकलकर मदद के लिए दौड़ पड़े। हाईवे से गुजर रहे कुछ वाहन भी सड़क किनारे साइड में खड़े हो गए और उनमें मौजूद राहगीर भी मदद के लिए पहुंच गए।

कंटेनर से टकराने के बाद एक साइड से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त बस में कुछ यात्री फंसे हुए थे। इन सभी को ग्रामीणों ने निकाला। उधर, सूचना पर अकराबाद थाना पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने एंबुलेंस बुला लीं। घायलों को एंबुलेंस के जरिये मौके से सीधे जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं, जिनके हल्की चोटें थीं, उन्हें दूसरी बसों के जरिये गंतव्य के लिए भेजा गया। इस दौरान हाईवे पर एक साइड में यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर पुलिस ने यातायात सुचारु करवाया।

रोडवेज का रंग, ऊपर कौंशाबी, साइड में लिखा है उत्तर प्रदेश
अकराबाद। रोडवेज की जिस बस से जीटी रोड पर सोमवार मध्यरात्रि के बाद हादसा हुआ, वह बस यूपी परिवहन निगम के रंग में रंगी है। बस में आगे सबसे ऊपर कौशांबी लिखा है। साइड में उत्तर प्रदेश, आपका अपना साथी लिखा है। लोगों का कहना है कि कुछ निजी बस संचालक यात्रियों को धोखा देने के लिए ऐसा करते हैं।

लोगों का कहना है कि परिवहन निगम की प्रत्येक बस में ऊपर डिपो के नाम के साथ डिपो भी लिखा होता है। इस बस में कौशांबी के साथ डिपो नहीं लिखा है। दूसरा, परिवहन निगम की बसों में उत्तर प्रदेश के अलावा कुछ नहीं लिखा होता, जबकि इस बस में आपका अपना साथी भी लिखा है। पूर्व में भी जिले में कासगंज-गंगीरी-छर्रा मार्ग पर रोडवेज के रंग में रंगी ऐसे निजी बसें संचालित होने का मामला जिले में सामने आ चुका है। अब रोडवेज के रंग वाली बस से यह बड़ा हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed