फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ravana thirteenth day in Chandaus

रावण की तेरहवीं: ब्राह्मणों ने ब्रह्मभोज में चखा रसगुल्ला-रायता का स्वाद, दक्षिणा और परोसा भी लिया

Tue, 03 Nov 2026 12:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma अशोक शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अशोक शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 03 Nov 2026 12:03 PM IST
सार
Register For Event

प्रत्येक वर्ष रावण दहन के 12 दिन बाद ब्राह्मण समाज के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए त्रयोदशी संस्कार किया जाता है। चंडौस में सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। रावण की तेरहवीं (त्रयोदशी संस्कार) करते हुए 13 ब्राह्मणों को ब्रह्मभोज कराया गया।

विज्ञापन
Ravana thirteenth day in Chandaus
रावण की तेरहवीं में भोजन करते ब्राह्मण, रावण किरदार निभाने वाले हेमंत शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

दशहरा पर रावण वध (दहन) होने के बाद भी चंडौस के वाशिंदे रावण को सम्मान देने की परंपरा को 87 साल से पूरी शिद्दत के साथ निभाते चले आ रहे हैं। इसी के तहत सोमवार को रामलीला के मंच पर हवन कर रावण की तेरहवीं (त्रयोदशी संस्कार) करते हुए 13 ब्राह्मणों को ब्रह्मभोज कराया गया। उन्हें दान-दक्षिणा और परोसा भी भेंट किया गया।

विज्ञापन

रावण की तेरहवीं पर हवन
विज्ञापन

चंडौस कस्बे में वर्ष 1939 में पं. गवेंद्र प्रसाद शास्त्री, श्योप्रसाद गुप्ता और लाला देवीलाल ने रामलीला की शुरुआत की थी। यहां के रामलीला की अनूठी बात ये है कि रावण के वध के बाद उसके अंतिम संस्कार की क्रियाओं को भी विधि-विधान से पूरा किया जाता है। प्रत्येक वर्ष रावण दहन के 12 दिन बाद ब्राह्मण समाज के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए त्रयोदशी संस्कार किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। रामलीला मंच पर लंकाधिपति की आत्मा की शांति के लिए वैदिक रीति के अनुसार पूरा हवन-पूजन किया गया। इसके बाद 13 ब्राह्मणों को भोज कराते हुए पैर छूकर उन्हें दक्षिणा-परोसा भेंटकर सम्मान के साथ विदाई दी गई। 87 वर्ष में कई बार रामलीला की कमेटी बदली। नए पदाधिकारी आए। इसके बावजूद इस परंपरा को बरकरार रखा गया है।

मैं कई वर्ष से चंडौस रामलीला में रावण का किरदार निभाता आ रहा हूं। हमारी रामलीला में शुरू से ही रावण का त्रयोदशी संस्कार मनाने की परंपरा है। हम इसे पूरे सम्मान के साथ निभाते हैं। -हेमंत शर्मा (रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार)।


दशकों से कस्बे में दशहरा के बाद रावण का त्रयोदशी संस्कार और ब्रह्मभोज होता आ रहा है। रामलीला कमेटी की परंपरा के तहत सोमवार को इसका विधि-विधान के साथ आयोजन किया गया है। -सोनू शर्मा, अध्यक्ष, रामलीला आयोजन कमेटी।
बीते 87 वर्ष से कस्बे में रामलीला हो रही है। हमारे पूर्वज भी रावण का त्रयोदशी संस्कार एवं ब्रह्मभोज कराते थे। हमारी ये परंपरा हमें दूसरों से अलग बनाती है। ये मृतक का सम्मान भी है। -सचिन शर्मा, प्रबंधक, रामलीला आयोजन कमेटी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed