{"_id":"6a9faef9bd9d71b33c02f8c2","slug":"cattle-dispute-escalates-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: मवेशी विवाद ने पकड़ा तूल, गाय गायब होने पर मारपीट-हंगामा, पुलिस में दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: मवेशी विवाद ने पकड़ा तूल, गाय गायब होने पर मारपीट-हंगामा, पुलिस में दर्ज की एफआईआर
Tue, 08 Sep 2026 12:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:16 PM IST
गुलशन अपनी गायों को देखने प्लॉट पर पहुंचीं, तो वे वहाँ नहीं मिलीं। जब उन्होंने इस बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो आरिफ, जावेद और कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर उनके साथ लाठी-डंडों व मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के निषादबाग आरिफ डॉक्टर वाली गली इलाके में गाय बांधने और मवेशियों को लेकर उपजे विवाद में मामला गर्मा गया है। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, यह पूरी घटना एक महिला की ओर से मवेशियों की सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदमों के बाद सामने आई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता गुलशन पत्नी बरकत अली के पास तीन गाय हैं, जिन्हें वे अपने किसी रिश्तेदार के प्लॉट में बांधती थीं। आरोप है कि स्थानीय निवासी आरिफ और उसके पिता जावेद इन गायों को खोलकर ले जाने और नुकसान पहुँचाने का प्रयास करते थे। जब महिला इसका विरोध करती थी, तो आरोपी उनके साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट करते थे।
विज्ञापन
बीते 7 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे जब गुलशन अपनी गायों को देखने प्लॉट पर पहुँचीं, तो वे वहाँ नहीं मिलीं। जब उन्होंने इस बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो आरिफ, जावेद और कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर उनके साथ लाठी-डंडों व मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आरिफ, जावेद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक अजय कुमार को सौंपी गई है।